फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार, चिकनगुनिया के छह मरीजों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के चार, चिकनगुनिया के छह मरीजों की पुष्टि
विज्ञापन

सेहतमंत्री ने सभी सिविल सर्जन को दिए रोकथाम के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। अब तक सूबे में डेंगू के चार और चिकनगुनिया के छह मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सेहतमंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि मानसून सीजन में डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अभी से कमर कसें।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को पानी और मच्छर से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को कहा है कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता यकीनी बनाएं। वह खुद इस बारे में स्थानीय निकाय मंत्री से बात करेंगे ताकि दोनों विभाग तालमेल के साथ मुहिम चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहतमंत्री ने कहा कि मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। फिल्लौर, लुधियाना और नूरपुर बेदी में मरीज मिलने के बाद वह खुद संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। फिल्लौर में दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिन्हें दूषित पेयजल से डायरिया हुआ। वहां नगर काउंसिल टैंकरों से पानी मुहैया करा रही है। अब तक डेंगू के चार मरीज मिले हैं, जो फरीदकोट, मोगा, होशियारपुर व पटियाला से हैं। चिकनगुनिया के छह मरीजों में से फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला से एक-एक और लुधियाना से दो हैं। सरकारी अस्पतालों में विशेष डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। सभी जिला अस्पतालों में ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर लगाए गए हैं। छह एफरेसिस यूनिट भी चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें