फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : पंजाब के लिए तो राहत की बात है जीएसटी : मनप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लिए तो राहत की बात है जीएसटी : मनप्रीत
विज्ञापन

बोले, व्यापारियों को जागरूक करने के लिए सूबे का दौरा करूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जीएसटी को पंजाब के हित में बताते हुए कहा कि इससे देश की तकदीर बदल जाएगी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स मामलों से संबंधित प्रदेश सरकार के सभी विभागों के अधिकारी और वे स्वयं सोमवार से पंजाब के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और वहां व्यापारियों, दुकानदारों के साथ बैठकें कर जीएसटी के बार ेमें उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। व्यापारियों को जीएसटी से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
कांग्रेस और कुछ अन्य राजनीतिक दलों की ओर से जीएसटी के संबंध में होने वाले समारोह का विरोध करने के बारे में पूछे गए सवाल पर मनप्रीत बादल ने कहा कि कांग्रेस को सेंट्रल हाल में होने वाले समारोह पर एतराज है। पंजाब सरकार के लिए तो जीएसटी बेहद राहत की बात है और प्रदेश सरकार को पांच साल तक 14 प्रतिशत टैक्स की वसूली होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के खजाने के काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत बादल ने कहा कि प्रदेश के करीब 84 फीसदी व्यापारियों ने पुराने टैक्स सिस्टम की जगह नए टैक्स सिस्टम को अपना लिया है और इस मामले में पंजाब पहले पांच प्रदेशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों में नए टैक्स लागू होने से दैनिक जरूरतों की चीजें महंगी हो जाने की आशंका है लेकिन कई बार ऐसी चिंता बेबुनियाद साबित होती है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की हर साल में तीन बार बैठक हुआ करेगी। इस तरह नई टैक्स प्रणाली में समय-समय पर आने वाली कठिनाइयों का निदान करने की गुंजाइश बनी रहेगी और इस सिस्टम में पर्याप्त शोध का मौका मिलेगा।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें