माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से श्री माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।
रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की टीम ने डॉ. अमित सम्मी की देखरेख में 16 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस माैके पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सत्य भूषण खुराना, मदन लाल नागपाल, नर्सिंग ऑफिसर वीना रानी व अन्य अतिथि मौजूद रहे।