चंडीगढ़। पीएनबी मेट लाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ी जीत के साथ अगले राउंड में पहुंचे। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर 38 वेस्ट के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। इसमें देश के कई राज्यों से आए लड़के और लड़कियाें के वर्ग में खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। बुधवार को कई रोचक मुकाबलाें में खेलते हुए खिलाड़ी अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहे।
लड़काें के अंडर-9 आयु वर्ग में चंडीगढ़ के युगराज माही ने गोलबाग बैडमिंटन अकादमी के पार्थ महाजन को 11-5, 11-9 से, जालंधर के जोरावर सिंह ने सन वैली स्कूल के दिव्यांश नेगी को 11-3, 11-2 से, चंडीगढ़ के अगमवीर सिंह को अर्णव के खिलाफ वॉकओवर मिला और वह अगले राउंड में पहुंचे। कुरु क्षेत्र के आर्यन सांगवान ने द गुरुकुल स्कूल के विराज सिंह को 11-5, 11-10 से, मोहाली के आरुष शर्मा ने शेमरॉक स्कूल के भुवन चौधरी को 11-2, 11-1 से, दून बैडमिंटन अकादमी के मानव ने पठानकोट के तवेश चोपड़ा को 11-2, 11-7 से हराया।
लड़काें के अंडर-11 आयु वर्ग में चित्रांशु धवन ने अक्षय मचाल को 11-3, 11-6, भानु प्रताप सिंह ने अरमान सिंह को 11-2, 11-0, जोरावर सिंह ने सोहम महाजन को 11-4, 11-8, युग गोयल ने अभिदीप रस्तोगी को 11-3, 11-3 से, आदित्य शर्मा ने गगनदीप सिंह को 11-3,11-3 से, गुरताज सिंह ने विहान कपूर को 11-6, 11-5 से, सार्थक ने शौर्य सिंगला राणा को 11-6, 11-9 से, मानव ने शौर्य को 11-3,11-2 से हराया।
लड़कियाें के अंडर 11 आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की ग्रेसी ने दीया को 11-3, 11-7 से, शुभांगी चौधरी ने भावना चहल को 11-5, 11-7 से, वंशिका ने भूमि को 11-2, 11-4 से, प्रतिभा ने सीरत कौर को 11-9, 11-4 से हराया। रिद्धिमा सैनी को कशिश के खिलाफ वॉक ओवर मिला। सोनाक्षी ने प्रियांशी को 11-7,11-7 से हराया।
लड़कियाें के अंडर-13 आयु वर्ग में गुरमन्नत संधू ने राजप्रीत कौर को 11-5, 11-2 से, सौम्या ने निवेदिता को 11-4, 11-8 से, कनिका ने नवदीप कौर को 11-2, 11-3 से, सीजा ने दृष्टि शर्मा को 11-3, 11-1 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।