फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सो रहे 8 साल के बच्चे की गर्दन पर सांप ने डसा, पीजीआई में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

Thu, 11 Jul 2019 01:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मौलीजागरां स्थित अपने घर में सो रहे आठ वर्षीय प्रिंस की गर्दन पर एक जहरीले ने सांप डंस लिया। प्रिंस के रोने की आवाज सुनकर परिजन जग गए। उन्होंने देखा कि प्रिंस के गर्दन पर सांप लिपटा है, जिसे किसी तरह अलग किया गया। बेहोशी की हालत में बच्चे को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों की निगरानी में प्रिंस का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 12.15 बजे की है। मूलरूप से बिहार छपरा के रहने वाले ललित कुमार मौलीजागरां के मकान नंबर 100 में पत्नी पूनम, बेटी प्रिया (17), पूजा (16) और बेटा प्रिंस (8) के साथ रहते हैं। ललित कुमार पेंटर का काम करते हैं, जबकि बेटा प्रिंस पहली कक्षा का छात्र है और वह घर में सबसे छोटा है। ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात घर के सभी सदस्यों ने इकट्ठा खाना खाया और सो गए। देर रात करीब 12.15 बजे प्रिंस अचानक चिल्लाया और उठकर बैठ गया।

उसने बताया कि गर्दन में बहुत दर्द हो रहा है। इसके बाद घर की लाइट जलाकर देखा तो एक मोटा और लंबा सांप प्रिंस के गर्दन पर लिपटा था। ललित ने बताया कि घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किसी तरह सांप को बेटे के गर्दन से अलग किया। सांप देखने में काले और सफेद रंग का जहरीला लग रहा था। घर में शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके तुरंत बाद उसे प्राइवेट वाहन में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


घर के पास जंगल एरिया
घटना के वक्त प्रिंस बेड पर सोया था। ललित के घर के पास जंगल एरिया है। कयास लगाया जा रहा है कि सांप जंगल से आकर प्रिंस के गर्दन में लिपट गया होगा। वहीं, सांप किस नस्ल का था, इसके बारे में जांच की जा रही है। हालांकि, लोगों ने सांप को पीट-पीट कर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें