यौन उत्पीड़न मामले में बनूड़ के पूर्व एमएलए जसजीत सिंह बन्नी पर आरोप तय हो गया है। सैलून के मालिक ने पूर्व एमएलए पर रिसेप्शनिस्ट का यौन उत्पीड़न करने के साथ अपने साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
11 नवंबर, 2018 को सैलून की मालिक ने शिकायत की थी कि जसजीत सिंह बन्नी उसके सैलून में आया, उस समय वह नशे में था। उसी दौरान उसने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की। जब रिसेप्शनिस्ट ने उसे सैलून से बाहर जाने को कहा तो गालियां देना शुरू कर दिया। इस पर रिसेप्शनिस्ट ने सैलून के मालिक को फोन करके बुलाया।
उसके बाद बन्नी ने सैलून के मालिक के साथ भी दुर्व्यवहार किया। बहस ज्यादा बढ़ने पर उसने सैलून के मालिक को मारने की भी धमकी दी।