फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ ने लाइव किडनी ट्रांसप्लांट कर 4 को दी नई जिंदगी, 500 ने ली अंगदान की शपथ

Tue, 09 Jul 2019 10:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किडनी ट्रांसप्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांसप्लांटेशन आफ ह्यूमन आर्गन एक्ट की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में पीजीआई रोटो का सात दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर पीजीआई ने लाइव किडनी ट्रांसप्लांट कर चार को नई जिंदगी दी है। इस पूरी प्रक्रिया में रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी, एनेस्थीसिया व इंटेसिव केयर, टेस्टिंग लैब्स, नर्सिंग केयर एंड स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन


किडनी नहीं होने से इन लोगों की जिंदगी डायलिसिस पर निर्भर थी। सिल्वर जुबली को धूमधाम से मनाने के लिए पीजीआई का रोटो पिछले 8 दिन से सेलिब्रेशन कर रहा है। सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने कहा कि युवा ही परिवर्तन के नायक हैं।

यदि वे आर्गन डोनेशन से जुड़े मिथ्यों के बारे में बात करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे तो आर्गन डोनेशन की नई इबारत लिख पाएंगे। लोगों में जागरूकता आएगी और लोगों को नया जीवन मिलेगा। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों ने आॉनलाइन आर्गन डोनेशन की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें