फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार, तीन एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी की पहचान गोंडा (यूपी) निवासी शिवम (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

मनीमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया था कि वह सेक्टर-56 निवासी है। किसी काम से मनीमाजरा आए थे। बीते 5 जुलाई को उन्होंने अपनी एक्टिवा सुपर मार्केट केे पास पार्क कर काम से चला गया। वापस लौट तो वहां से एक्टिवा चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मनीमाजरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह की अगुवाई में एसआई विद्यानंद, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, रामगोपाल, सत नारायण, कांस्टेबल विरेंद्र और पलविंदर ने आरोपी को कुछ ही समय बाद एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक कार, तीन एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों की स्पेयर पार्ट चोरी करने के बाद उन्हें लावारिश छोड़ देता था और स्पेयर पार्ट को आगे बेच देता था। आरोपी शिवम के खिलाफ इससे पहले सेक्टर 39 थाना पुलिस ने भी वाहन चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें