एक सामान्य व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। जहां परिवार के साथ खुशी से रह सके। मोदी सरकार ने लोगों के सपनों को पंख लगा दिए हैं। इस बजट में लोग घर भी ले सकेंगे और सैलरी से सेविंग भी कर सकेंगे। किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह बजट राहत देने वाला है। यह कहना है कि सेक्टर-15 निवासी शिखा राणा का।
शिखा ने बताया कि वह एक एकेडमी में स्टोर रेस्टोरर हैं। उनके पति श्याम सिंह राणा की प्रिंटिंग की दुकान है। शिखा का कहना है कि वे दोनों मिलाकर महीने में 50 हजार रुपये कमा लेते हैं। एक बेटा भी है जो नवोदय में पढ़ता है। लगातार बढ़ रही मंहगाई में मध्यम वर्गी परिवार के सामने चुनौती होती है कि वह अपने फैमिली को मेंटेन कैसे रखे।
ऐसे में जब घर खरीदने के लिए जब थोड़ी छूट मिलती है तो काफी राहत होती है। इस बजट में घर खरीदने से लेकर होम लोन, इनकम टैक्स में छूट से काफी राहत मिलेगी। वहीं मुद्रा लोन को एक लाख तक करने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सरकार ने पूरा प्रयास किया है।
मध्यम वर्गीय परिवारों के उम्मीदों को पंख लगाने वाला बजट
इस बार का बजट महिलाओं और युवाओं को देखकर बनाया गया है। लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह बजट उम्मीदों से ज्यादा अच्छा है। पांच लाख तक की इनकम टैक्स में छूट के साथ ही होम लोन में भी छूट ने लोगों के लिए राहत को बढ़ा दिया है। यह कहना है सेक्टर- 33 निवासी गिरीश आनंद का। गिरीश पेशे से मॉटीवेशन लैक्चरर हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा, एक बेटी और मां रहती हैं। महीने की उनकी इनकम लगभग एक लाख तक पहुंच जाती है। एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक इनकम टैक्स में छूट मिलना बहुत बड़ा फैसला है। भाजपा ने यह फैसला काफी पहले किया था, लेकिन लागू आज हुआ है।
इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं होम लोन में छूट और लोन में छूट मिलने से लोगों के लिए बेहतर मौका है अपना घर बनाने का। कुल मिलाकर इस बजट को बहुत ही संतुलित बजट माना जा सकता है। गिरीश ने कहा कि एक सामान्य परिवार यही अपेक्षा करता है कि उसका घर हो साथ में सेलरी में कुछ बचत हो जाए। इस बजट ने दोनों जरूरतों को पेरा किया है।
मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर लिए गए बेहतर निर्णय
बजट युवा, आम आदमी, महिलाओं और किसान सभी को खुश करने वाला है। हर वर्ग को आवश्यकता अनुसार राहत दी गई है। हर बार समस्या मध्यम वर्गीय परिवार के लिए रहती थी। इस बार के बजट में मध्यम वर्गीय परिवार को ध्यान में रखते हुए बेहतर निर्णय लिए गए हैं। घर और बचत दोनों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट जारी किया है।
यह कहना है सेक्टर- 26 निवासी रवि ठाकुर का। रवि ठाकुर का मेडिकल स्ट्रूमेंट्स सप्लाई का व्यवसाय है। पत्नी के अलावा एक बेटी व माता-पिता की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। उनका कहना है कि चार लोगों के परिवार को चलाने के लिए जरूरी है कि एक बेहतर प्लान होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.65 लाख रुपये के लगभग एक सब्सिडी मिल रही है।
इससे बेहतर जो अभी 45 लाख तक के मकान पर 1.5 लाख की छूट है। यह सुविधा हर व्यक्ति के लिए होगी। वहीं 5 लाख तक इनकम टैक्स में छूट का फैसला भी स्वागत करने योग्य है। लोन लेने वाले लोग ब्याज में छूट मिलने से राहत की सांस लेंगे। कुल मिलाकर बात की जाए तो यह एक संतुलित बजट है, जिसका हर वर्ग स्वागत कर रहा है। 50 से 60 हजार तक कमाने वाले व्यक्ति के लिए यह बेहतर बजट है।