फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः शार्ट सर्किट के बाद एसी में ब्लास्ट से रूम जलकर हुआ राख, युवकों ने भाग कर बचाई जान

Wed, 03 Jul 2019 10:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-22 के हाउस नंबर-1288 में दोपहर तीन बजे सेकेंड फ्लोर स्थित रूम में आग लग गई। रूम में रह रहे युवक भागकर जब तक नीचे पहुंचे, एसी के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया और देखते-देखते पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया। लपटें साथ वाले रूम में भी पहुंचीं। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भयावह थी कि तपिश से पूरे रूम का प्लास्टर गिर गया। अच्छी बात यह रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


तारीफ करनी होगी फायर बिग्रेड टीम की जो सूचना मिलने के चार मिनट के भीतर स्पॉट पर पहुंच गई। देरी होती तो आसपास के दूसरे घर भी चपेट में आ सकते थे। सेक्टर-22 बी स्थित हाउस नंबर 1288 चेतन शिंगारी का हाउस है। तीन मंजिला इस इमारत के दूसरे मंजिल पर कुछ लड़के किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। युवाओं ने बताया कि करीब ढाई बजे अचानक एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसके बाद तारों ने आग पकड़ ली। आग लगते ही युवक नीचे पहुंचे और मेन पावर बंद कर दी लेकिन तब तक आग बढ़ गई थी।

कुछ ही देर में एसी का कंप्रेशर ब्लास्टर कर गया। इस दौरान आसपास के लोग भी निकल आए और फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग की लपटों ने कमरे में रखे कपड़े, अलमारी, बेड, बिस्तर और पंखे को अपनी चपेट में ले लिया। साथ बने दूसरे कमरे में भी आग की लपटें पहुंचने लगी। बीच का दरवाजा जलकर राख हो गया। अलमारी में रखे कपड़ों पर भी आग की लपटें पहुंच गईं। आसपास के घरों में धुआं पहुंचने लगे। लोग दहशत में आ गए और वे घरों से बाहर निकल आए। इतने में फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


25 मिनट लगे आग को काबू पाने में
करीब तीन बजकर 17 मिनट पर फायर बिग्रेड की टीम को आग लगने की सूचना मिली। मात्र तीन से चार मिनट में टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। आग की लपटे इतनी ज्यादा उठ रही थी कि आग को काबू पाने में कम से कम 25 मिनट लग गए। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद काफी प्लास्टर गिर चुका था। जब उस पर पानी डाला गया तो उसके बाद भी प्लास्टर गिरा। आग की लपटों ने कमरे की दीवारों को काफी नुकसान पहुंचाया था।

 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी, ताकि फिर न लगे आग

हर महीने एसी का फिल्टर साफ करें
विंडो एसी है, तो उसे पीछे की तरफ झुका हुआ रखें ताकि पानी स्टोर न हो और शॉर्ट सर्किट का खतरा न बने
एसी यूनिट का पावर कोर्ड कारपेट या दरवाजे पर लगाएं
एसी लगाने वाले अपने घरों में स्मोक डिटेक्टर जरूर लगाएं
इंटरनल वायरिंग को समय-समय पर चेक करवाते रहें
दरवाजा खोल कर कंप्रेशर पर ज्यादा दबाव न दें
यदि पुरानी वायरिंग है तो उसे जरूर चेक करवाएं

एसी में आग लगने के कारण कई हो सकते हैं। शार्ट सर्किट की वजह पुरानी वायरिंग और ढीले तार हो सकते हैं। इसलिए समय-समय पर एसी को एक अच्छे मैकेनिक से चेक करवाते रहें।
-हितेश, एसी एक्सपर्ट चंडीगढ़

एसी की सर्विस सही ढंग से नहीं होने से कंप्रेशर हीट करता है। लगातार हीट रहने से तारों में जहां भी ज्वाइंट होगा या पुरानी वायरिंग होगी तो शार्ट सर्किट होने के पूरे चांस होते हैं। जुलाई में एसी को सही ढंग से साफ करवाना चाहिए। इस मौसम में शार्ट सर्किट ज्यादा होते हैं।
-धीरज कुमार, एसी एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें