फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल का बड़ा एलान- हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी 300 सीटें

Tue, 02 Jul 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में 300 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इससे लोगों को समय पर इलाज मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में स्थित रेड बिशप में सोमवार को पहली बार हरियाणा में मनाए गए राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। 

विज्ञापन


उन्होंने अगले वर्ष से एमबीबीएस की सीटें 1710 से बढ़ाकर दो हजार करने की भी घोषणा की, जबकि 2014 में राज्य में एमबीबीएस की केवल 700 सीटें थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी मांग व आपूर्ति के अनुसार की जाएगी। एलोपैथी व आयुष चिकित्सा पद्धतियों में बेहतर समन्वय की जरूरत है ताकि आवश्यकता अनुसार मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए उठाए जा रहे के कदमों में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। जब मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अगले वर्ष हर जिले से दो जिनमें एक प्राइवेट व एक सरकारी सेवा के चिकित्सक को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस मौके पर हरियाणा से जुड़े तीन पदमश्री विजेता चिकित्सक पीआर गोयल, डॉ. अमोद गुप्ता व नरेंद्र कुमार पाण्डेय को भी सम्मानित किया। इसके अलावा पश्चिम कमान अस्पताल चण्डीमंदिर के कमांडेंट मेजर जनरल चंद किशोर जमखौला, पीजीआई से सेवानिवृत्त डॉ. एसके शर्मा, डॉ. एनके अरोड़ा तथा आईएमए हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप खोखर को भी सम्मानित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिरसा जिले के लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित माधो सिंघाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दडबा कलां व जमाल में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी उद्घाटन किया। 

अस्पतालों में सुरक्षा के लिए तैनात होंगे होमगार्ड जवान: अनिल विज 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बीसी राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि को हर वर्ष राज्य में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

बीसी राय ने जहां एक उत्कृष्ट श्रेणी के चिकित्सक रहते हुए जनता की सेवा की। वहीं, एक मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने चिकित्सक की भूमिका को बखूबी निभाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में बनाए गए श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में पहली बार आयुर्वेद के 5 विषयों में 24 पीजी सीटों पर इसी सत्र से दाखिला होंगे। पंचकूला में एनआईए की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा राज्य के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए करनाल में दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर बीसी रे की याद में राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा दिवस 1991 से ही मनाना आरंभ होना था लेकिन इस ओर पूर्व की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा ने पहली बार राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला तथा सभी जिला मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें