फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी सचिवालय जाना है तो अब घर बैठे बनवाएं विजिटिंग पास, ऐसे मिलेगा ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट

Wed, 03 Jul 2019 10:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आप यूटी सचिवालय में विजिट करना चाहते हैं तो आपको अब सचिवालय पहुंचकर पास बनवाने की जरूरत नहीं। अब आप कहीं से भी ऑनलाइन विजिटर पास सिस्टम के जरिए पास बनवा सकते हैं। इसके लिए मंगलवार को यूटी प्रशासन ने सचिवालय में ऑनलाइन विजिटर पास सिस्टम लांच कर दिया। इसके तहत अब विजिटर्स को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट मिलने लगेगा।
विज्ञापन


दूरदराज से आने वाले विजिटर्स के लिए यूटी प्रशासन ने अफसरों से मिलने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ऑनलाइन विजिटर पास सिस्टम को लांच किया। बता दें कि अभी तक बुधवार और शुक्रवार को छोड़कर अफसरों से पब्लिक के मिलने का समय 12 बजे से 1 बजे के बीच तय है।

ऑनलाइन पास बनवाने के लिए विजिटर को कुछ बेसिक जानकारियां देनी होंगी। इसके तहत जिस अफसर से मिलना है, उनका नाम लिखना होगा, जो कि प्री डिफाइंड लिस्ट है। अफसरों से मिलने के लिए सिटीजन को डेट और टाइम भी लिखना होगा। संबंधित अफसर को अधिकार होगा कि वह इस अप्वाइंटमेंट को अप्रूव, रिजेक्ट या री-शिड्यूल कर सके।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा अप्वाइंटमेंट
विजिटर को मोबाइल पर इस अप्वाइंटमेंट को लेकर अलर्ट किया जाएगा। अगर स्टेटस में कोई बदलाव होता है तो वह भी मैसेज अलर्ट के जरिए बताया जाएगा। रिसेप्शन पर इसको लेकर विजिटर को अप्वाइंटमेंट, एसएमएस, शिड्यूल टाइम व अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।

वहीं, जो लोग सीधे सेक्रेट्रिएट आ रहे हैं, उन्हें ऑन द स्पॉट भी पास मिल जाएगा। बशर्ते उक्त अफसर मौजूद होना चाहिए, जिससे मुलाकात करनी है। अप्वाइंटमेंट स्टेट पोर्टल डब्लयूडब्लयूडब्लयू. चंडीगढ़.जीओवी.इन पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें