फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आ चुके हैं 20 हजार से अधिक आवेदन, 3 जुलाई आखिरी तारीख

Thu, 27 Jun 2019 12:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ रही है। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन हो रहे हैं। हेल्प डेस्क उनकी मदद का काम कर रही हैं। अब तक पीयू को 20339 छात्रों के आवेदन मिले हैं। 3 जुलाई तक एडमिशन के लिए आवेदन होंगे। पीयू का मानना है कि यह आंकड़ा 25 हजार से अधिक जाएगा। उसका कारण है कि पीजी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम भी आएंगे।
विज्ञापन


यूआईईटी के प्रोफेसर तुली ने बताया कि इंजीनियरिंग कई विषयों में यहां कराई जा रही है। 1425 सीटों के लिए 5177 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनोवेशन में भी लगातार काम हो रहा है। विभाग की अलग पहचान है। यूबीएस के चेयरपर्सन प्रो. दीपक कपूर ने बताया कि एमबीए जनरल की कटऑफ इस बार 99.5 फीसदी गई थी। एमबीए एचआर की मेरिट 94.5 फीसदी रही है। कहते हैं कि एमबीए एंटरप्रेन्योर के एडमिशन जल्द पूरे हो जाएंगे।

विभाग इटली में यूबीएस का केंद्र खोलने जा रहा है। वहां भी एमबीए एंटरप्रेन्योर की पढ़ाई होगी। शॉर्ट टर्म कोर्स आदि कराने की भी तैयारी की जा रही है। सैफ लैब निदेशक प्रो. एसके मेहता ने बताया कि जर्मनी से चार करोड़ की एनएमआर मशीन आई है। इस मशीन के जरिये कैमिस्ट्री कंपाउंड के विश्लेषण होंगे। क्रिक की संचालन के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही उपलब्धियों के लिए कॉरिडोर भी सैफ लैब के ऊपर बन रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैब का लगातार विस्तार हो रहा है। पहले लैब की आय एक करोड़ के आसपास थी। अब यह आय बढ़कर 1.50 करोड़ पहुंच गई है। देशभर से रिसर्च स्कॉलर, इंडस्ट्री से जांच के लिए यहां नमूने आते हैं। जांच रिपोर्ट भी अब ऑनलाइन कर दी गई है। इससे संबंधित लोगों को यहां तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। आईक्यूएसी निदेशक डॉ. आशीष जैन ने कहा कि पीयू रैंकिंग में बाजी मारने के लिए तैयारी कर रहा है। पीयू के परसेप्शन पर भी काम हो रहा है। इस दौरान डीपीआर रेनुका बी सलवान आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें