फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी जारी करेगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चाबी देने के लिए सीएचबी जारी करेगा नोटिस
विज्ञापन

- सोमवार को मीटिंग के बाद लिया जाएगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कॉलोनी नंबर चार के मलोया फ्लैट्स लाभार्थियों को लेकर हो रहे असमंजस के बीच सीएचबी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। सीएचबी का कहना है कि लाभार्थियों को चाबी देने के लिए यहां से एक पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अफसरों की मीटिंग होगी। इसके बाद यह तय हो पाएगा कि कब पात्रों को चाबी देने बुलाया जाय। वहीं सीएचबी की मानें तो मलोया में शिविर लगाकर ही ही लोगों को चाबी दी जाएगी। इसके लिए बाकायदा लाभार्थियों को सूचना दी जाएगी। अभी लाभार्थियों को मकान खाली करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

शहर को स्लम फ्री बनाने केलिए पुनर्वास योजना के तहत 2400 के करीब लोगों को मलोया में फ्लैट्स की चाबी दी जानी है। बीते रोज एस्टेट ऑफिस ने कॉलोनी वासियों को 9 जुलाई तक कॉलोनी नंबर चार खाली करने का अल्टीमेट दिया है। इसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने अपना सामान बांधना शुरू कर दिया है। बता दें कि 9 जुलाई के बाद 10 जुलाई को एस्टेट ऑफिस डेमोलिशन ड्राइव के जरिए इन सभी झुग्गियों को हटा देगा। एस्टेट ऑफिस से नोटिस जारी होने के बाद लाभार्थी परेशान हैं। इसको लेकर सीएचबी सीईओ ने बताया कि जो पात्र हैं उन्हें हम चाबी देने के लिए एक नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद ही लोगों को चाबी दी जाएगी। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि सोमवार को मीटिंग के बाद डेट फाइनल कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें