फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को बड़ी राहत 30 सितंबर तक लगवा सकते हैं सोलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। बड़ी बिल्डिंग में सोलर पैनल लगवाने के लिए अब आखिरी डेट 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। यानी प्रशासन ने सोलर पैनल लगवाने के लिए तीन महीने की एक्सटेंशन दी है। इससे पहले भी दो बार बड़ी बिल्डिंग्स में सोलर प्लांट लगाने को लेकर तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन

हाल ही में सोलर पैनल लगाने को लेकर चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के साथ मीटिंग थी। मीटिंग में व्यापारियों ने पैनल लगाने की डेट को बढ़ाने की मांग की थी। इसमें क्रेस्ट के सीईओ देबिंद्र दलाई ने कहा था कि अभी प्रशासन ने 30 जून की तारीख तय की है। पैनल लगाने के लिए एक्सटेंशन दी जाए या नहीं इस पर फैसला यूटी प्रशासन को लेना है। इसके बाद व्यापारियों का एक दल एडवाइजर मनोज परिदा से भी मिला था। जानकारी के मुताबिक शहरवासियों की मांग पर प्रशासन ने तीन महीने की छूट दे दी है।
हाल ही में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव टू प्रमोट सोलर एनर्जी नाम से ईवेंट सेक्टर-36बी में करवाया गया था। यहां पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट अनिल वोहरा ने कहा कि चंडीगढ़ में 125 मार्केट वेलफेयर और ट्रेड एसोसिएशन हैं और सभी ग्रीन सोलर पावर को प्रमोट करने को लेकर साथ में काम कर रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों ने सोलर पैनल लगाने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


ऐसे जनरेट होती है बिजली
3 किलोवॉट का प्लांट छत में लगाने के लिए करीब 300 स्क्वायर फीट का एरिया की जरूरत होती और 30 परसेंट की सब्सिडी के साथ इसकी कीमत करीब 1.2 लाख रुपए की है। इससे बड़ा 5 किलोवाट का प्लांट लगाने के लिए 500 स्क्वायर फीट एरिया चाहिए होता है। प्रत्येक किलोमीटर के प्लांट से 4 यूनिट बिजली हर रोज जेनरेट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें