फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विधवा महिला से की छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाने में एक विधवा महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत पर पी ड़ित महिला चली देवी ने बताया कि वह गांव मट्टा वाला की रहने वाली है। जबकि आरोपी नरेश कुमार गांव हंगोली का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि वह बदमाश किस्म का व्यक्ति है। महिला ने बच्चों व खुद को खतरा बताया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने ब्याज पर रुपये लेकर घर में आना-जाना शुरू किया। शनिवार शाम करीब चार बजे वह घर आया और इधर-उधर की बातें करने लगा। इसके बाद वह गंदी बात करने लगा लेकिन जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने छेड़छाड़ की और उन्हें कमरे में खींच कर ले जाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ननदोई आए और उन्होंने आरोपी से बचाया। लेकिन आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि वह कह रहा था कि उसके पति की मौत के पीछे कई वजह है वह उसके साथ शादी कर ले। यदि शादी नहीं की तो वह बच्चों का कत्ल कर देगा और उसे जबरन उठा ले जाएगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें