फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीसदी तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रापर्टी पर कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव यूटी प्रशासन को भेजा है। सूत्रों की मानें तो बीते 3 साल से चंडीगढ़ में कलेक्टर रेट नहीं बढ़े हैं, जिसके चलते प्रशासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 5 फीसदी कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल, यूटी प्रशासन ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन इस बार कलेक्टर रेट बढ़ना तय माना जा रहा है। कलेक्टर रेट सरकार की ओर से निर्धारित संपत्ति की न्यूनतम दरें हैं, जिस पर पंजीकरण किया जाता है और स्टांप शुल्क की गणना की जाती है। बताते चलें कि सितंबर 2017 में प्रशासन ने कामर्शियल प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट में 10 प्रतिशत और रेजिडेंशियल प्रापर्टी में 5 प्रतिशत की कटौती की थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2016 के बाद से अब तक संपत्तियों के कलेक्टर रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, जिसके चलते प्रशासन को राजस्व में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एस्टेट ऑफिस के सूत्रों की मानें तो कलेक्टर रेट में वृद्धि करने का प्रस्ताव वर्तमान रियल स्टेट बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उधर, व्यापारी, संपत्तियों के मालिक और उद्योगपति इस कारण का हवाला देते हुए कलेक्टर दरों में कटौती की मांग करते रहे हैं।
अगर देखा जाए तो मौजूदा कलेक्टर रेट पड़ोसी शहरों पंचकूला और मोहाली की तुलना में शहर में सबसे अधिक हैं, लेकिन हाल ही में हुई ई-नीलामी ने दरों को बढ़ाने के लिए प्रशासन को प्रेरित किया है। फिलहाल, चंडीगढ़ प्रशासन कलेक्टर को बढ़ाने को राजी नहीं है। यही वजह है कि अभी मामला पेंडिंग है। इस संदर्भ डीसी मनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि अभी कलेक्टर रेट बढ़ाने की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, यूटी प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा का कहना है कि फाइल देखकर ही फाइनल किया जाएगा कि किस प्रकार से कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


कॉमर्शियल
सेक्टर 17 में कॉमर्शियल एससीओ का कलेक्टर रेट वर्तमान में 583 से 783 रुपये प्रति वर्ग गज है। मध्य मार्ग, सेक्टर 34, 22 और 35 में 416 से 988 रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है।

रेजिडेंशियल
रेजिडेंशियल एरिया में दरों को तीनों भागों में बांटा गया है। सेक्टर 1 से 12 (प्रथम जोन), सेक्टर 14 से 37 (द्वितीय जोन) और सेक्टर 38 आगे (तृतीय जोन)। यहां वर्तमान में प्रथम जोन में दरें 78,250 रुपये प्रति वर्ग गज, द्वितीय में दर 74337 प्रति वर्ग गज और तृतीय जोन के लिए यह दर 70424 रुपये प्रति वर्ग गज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें