फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े अस्पताल खुलेंगे, मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं : सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य में सेहत सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज स्पेशलिस्ट एसोसिएशन व पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबरों से मीटिंग की। मीटिंग फेज-छह स्थित पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन में हुई।
विज्ञापन

मीटिंग में उन्होंने कहा कि शिक्षा व सेहत पंजाब सरकार के अहम क्षेत्र हैं। जहां बंद पड़े अस्पतालों को खोला जाएगा। वहीं, डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। डॉक्टरों को हिदायत दी गई मरीजों को जेनरिक दवाएं लिखकर दें ताकि मुलाजिमों को सही रेटों पर दवाएं मिल पाएं। मीटिंग में हाजिर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज के साथ जुड़ी अलग-अलग एसोसिएशनों के मेंबरों ने डॉक्टरों की सेवा मुक्ति की उम्र 65 साल करने की प्रशंसा की। इस मौके पर हाजिर तीनों एसोसिएशनों की तरफ से कैबिनेट मंत्री सिद्धू के आगे अपनी अपनी मांगे रखीं जिन्हें मंत्री ने ध्यान से सुना। साथ ही जल्दी ही पूरा करने का आश्वासन दिलाया।
इस मौके पर राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा, पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. गगनदीप शेरगिल, डॉ. इंद्रवीर सिंह, डॉ. अखिल, डॉ. मानिक सिंगल, डॉ. सिमरन, पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज स्पेशलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अशोक बोहत, डॉ. विनय भगत, डॉ. जगजीत सिंह, मनजीत व पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. सरदूल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें