चंडीगढ़। बीते 13 जून को चंडीगढ़ से बाइक पर सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए दो दोस्तों की आगरा में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी प्रिंस राज (19) और रामदरबार निवासी नरेंद्र शर्मा (20) के रूप हुई है। दोनों का शव रविवार को उनके घर लाया गया। इस दौरान दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ था, सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार 13 जून को दोनों दोस्त हल्लोमाजरा निवासी प्रिंस राज (19) और रामदरबार निवासी नरेंद्र शर्मा (20) बाइक पर पटना के लिए रवाना हुए थे। अगली सुबह जब वे आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित सलेमपुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र और प्रिंस मोहाली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सेल्समैन का काम करते थे। दोनों आपस में दोस्त भी थे। काम के सिलसिले में बीते 13 जून को चंडीगढ़ से बाइक पर सवार होकर दोनों पटना के लिए रवाना हुए। बाइक प्र्रिंस चला रहा था जबकि नरेंद्र उनके पीछे बैठा हुआ था। 14 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे दोनों आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित सलेमपुर गांव के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे लहूलुहान होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रिंस के तीन बहन और एक भाई है, जबकि नरेंद्र का का भाई है।