फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपेयरिंग के बहाने बाहर ले जाई जा रही 2 करोड़ की हेरिटेज टेबल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से कुछ दिन पहले बाहर ले जाई जा रही हेरिटेज टेबल के मामले में वीसी ने कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इस हेरिटेज टेबल की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक थी। जानकारों का कहना है कि यह टेबल रिपेयरिंग के बहाने से बिक्री के लिए बाहर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पीयू से हेरिटेज टेबल बाहर ले जाई जा रही थी। उसके लिए गेट पास नहीं बना था। सुरक्षा गार्डों ने पता किया तो ले जाने वाले संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यही बताया गया कि रिपेयरिंग के लिए ले जा रहे हैं। गार्डों ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो टेबल को वापस रखवाया गया। इस मामले को पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने गंभीरता से लिया और जांच शुरू करवा दी। बताया जाता है कि दो करोड़ से अधिक कीमत इस टेबल की थी। मालूम हो कि 3 नवंबर 2017 को भी एयरपोर्ट पर हेरिटेज कुर्सियां पकड़ी गई थी। यह कुर्सियां शिकागो बिकने के लिए जा रही थीं। इनकी कीमत 1.14 करोड़ लग चुकी थी। सूत्रों का कहना है कि उसी तर्ज पर टेबल को भी बेचने के उद्देश्य से बाहर ले जाया जा रहा था। हालांकि यह जांच में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें