चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार गुरदासपुर निवासी शरणजीत सिंह ने कहा कि उसने इटली जाना के लिए सेक्टर-17 स्थित एससीओ नंबर 53, 54, 55 थर्ड फ्लोर पर बने करियर ओवरसीस से संपर्क किया। दस्तावेजों से संबंधित बातचीत के बाद उसने कंपनी को तीन लाख 10 हजार रुपये दे दिए। रुपये मिलने के बाद कंपनी ने इटली का टिकट दिया। बाद में पता चला कि वह टिकट नकली है। कंपनी के लोगों से जब बात की तो उन्होंने रुपये वापस करने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी।