फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा को जिले में बनेंगे मॉडल पोलिंग बूथ: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कहा है कि सेक्टर ऑफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट की चुनाव में अहम भूमिका होती है। इसलिए अधिकारी पूर्ण दायित्व के साथ जिम्मेदारी निभाएं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाएं। उपायुक्त शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में सेक्टर ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की चुनावी ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोलिंग और पीठासीन अधिकारी के समक्ष कोई दिक्कत आती है तो वे कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए उनकी सहायता करें। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सरकारी और प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को नोडल अधिकारी लगाया गया है। वे मतदान वाले दिन बिजली, पानी, फर्नीचर आदि सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने में मदद करेंगें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर और जोनल ऑफिसर की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा और 22 और 23 अप्रैल को दूसरी ट्रेनिंग आयोजित करवाई जाएगी। इसके साथ ही जिले में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारी अपने चुनावी बूथों की व्यक्तिगत स्तर पर जांच करके रूट की सही जांच कर लें।

बैलेट पेपर पर छपी होगी प्रत्याशी की फोटो
उपायुक्त ने बताया कि इस बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का फोटो भी बैलेेट पेपर पर छपा होगा। चुनाव चिन्ह के साथ उम्मीदवार की फोटो पहचान करके भी आसानी से अपने चुनिंदा व्यक्ति को मतदान किया जा सकता है। उपायुक्त ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 निर्देश और चेक लिस्ट के बारे में भी विस्तार से बताया कि जिला में कालका व पंचकूला में 35 सेक्टर ऑफिसर व 13 जोनल मेजिस्ट्रेट सहित 48 अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तीन सेक्टर आफिसर लगाए गए हैं। इससे हर अधिकारी अपने अधीन आने वाले सभी बूथों का एक घंटे के दौरान आसानी से निरीक्षण कर सकें।
विज्ञापन


संयुक्त रूप में बूथों का करेंगे निरीक्षण
सेक्टर ऑफिसर पुलिस पार्टी के साथ संयुक्त रूप से बूथों का निरीक्षण करेंगें। प्रशिक्षण में ईवीएम व वीवीपेट के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया और ट्रेनिंग को भली भांति सीखने का प्रमाण पत्र भी लिया गया। इनमें से 5 बेहतर प्रशिक्षित अधिकारियों का चयन किया जाएगा, जिनसे मंगलवार 23 अप्रैल को आयोजित वीसी में सीईओ हरियाणा सीधे रूप से बातचीत करेंगें। प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों ने हैंड्स ऑन प्रशिक्षण लिया और ईवीएम व वीवीपेट को स्वयं सील करना, जोड़ना एवं बंद करना सीखा। इसके अलावा पोलिंग आफिसर एवं पीठासीन अधिकारियों को टेंडर वोट, फार्म 17 सी का अवलोकन, मॉक पोल, पीओ डायरी, विजिट सीट, पोलिंग एजेंट नियुक्त करने, स्टेच्यूरी व नोन स्टेच्यूरी जैसे कार्यों के बारे में व्यापक जानकारी दी गई।

बैलेट पेपर जारी करने को आरओ के लिखा जाएगा
डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों की लोकसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी है उन्हें ईडीसी जारी किए जाएंगे और लोकसभा क्षेत्र से बाहर ड्यूटी है तो उन्हें बैलेट पेपर जारी करने के लिए संबंधित आरओ को लिखा जाएगा। इसलिए अधिकारी 23 अप्रैल तक इस बारे आवेदन कर दें। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी वोटर के लिए रैम्प, वाहन, व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही ब्लाइंड वोटर के लिए ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर छपवाया जाएगा जिससे वे आसानी पढ़कर अपनी पंसद के उम्मीदवार को वोट डाल सकें। ऐसे मतदाताओं की मदद के लिए वालंटियर नियुक्त किए जाएगें। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह, एसडीएम पंकज कुमार, नगराधीश गगनदीप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें