फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिंग फेस्ट 2019: हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने घोषित किए परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट 2019: हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने घोषित किए परिणाम
विज्ञापन


- रंग बिरंगे फूलों से सजे बगीचों ने मोहा मन
- शहर के तमाम संस्थानों ने मारी बाजी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने पंचकूला के तमाम स्कूलों का दौरा किया गया। दौरे के दौरान सभी स्कूलों के गार्डन चेक किए गए। जिसके परिणाम वीरवार देर रात घोषित कर किए गए। प्राधिकरण के बागवानी विंग के एसई हरदीप सिंह मलिक ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से 9 से 10 मार्च तक सेक्टर-पांच स्थित टाउन पार्क में 33वां स्प्रिंग फेस्टिवल 2019 आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल का शुभारंभ प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डी सुरेश करेंगे, जबकि समापन अवसर पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता चीफ गेस्ट होंगे। प्राधिकरण द्वारा ढिल्लों एविएशन कंपनी से करार किया गया है, जोकि परेड ग्राउंड से हैलीकाप्टर को उड़ाकर पंचकूला की प्रमुख जगहों को आसमान से दिखाएंगे। हैलीकाप्टर यात्रा में एक बार में 6 यात्री सफर कर पाएंगे। इस यात्रा के लिए 2500 रुपये प्रति यात्री खर्च करने होंगे। पीयूष माथुर ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से परमिशन ले रहे हैं।

इस प्रकार रहे गार्डनों के परिणाम
दो कनाल हाउस और उससे ऊपर का गार्डन में एफ-1 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार रेखा तायल, मकान 905/8, पंचकूला, दूसरा पुरस्कार डॉ. वीके आर्य मकान नंबर 122/6 पंचकूला, एक कनाल हाउस में गार्डन एफ 2 श्रेणी मेें संयुक्त प्रथम पुरस्कार दीपाली हांडा, मकान नंबर 99/9, नीरा सिंह, मकान नंबर 590/16 पंचकूला, दूसरा पुरस्कार आरती महाजन, मकान नंबर 160/8 एवं अनु गोयल, मकान नंबर 66/8 पंचकूला को मिला। 14 मरला घरों में गार्डन एफ 3 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार संगीता भांबरी, मकान नंबर 299/4 पंचकूला, दूसरा पुरस्कार मोहन लाल, मकान नंबर 1046/2 पंचकूला एवं एडवोकेट मधु गर्ग मकान नंबर 706/8, पंचकूला को मिला। 14 मरला से कम घरों में गार्डन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार गगन कौर मकान नंबर 539/2, दूसरा पुरस्कार वीके सरीन, मकान नंबर 251/15 पंचकूला एमडीसी पंचकूला में गार्डन में प्रथम पुरस्कार डॉ. वीरेंद्र दहिया, मकान नंबर 126/4 एमडीसी और दूसरा पुरस्कार देवेंद्र सिंह महाजन, मकान नंबर 60/4 एमडीसी, पंचकूला को मिला। प्राइमरी स्कूल कैंपस में गार्डन एफ -6 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सतलुज पब्लिक जूनियर स्कूल, सेक्टर 2 पंचकूला और दूसरा पुरस्कार सीएलडीएवी स्कूल सेक्टर-11 और द ब्रिटिश स्कूल, सेक्टर 8 को मिला।
विज्ञापन


मीडिया स्कूल कैंपस गार्डन में एफ 7 श्रेणी प्रथम पुरस्कार द गुरुकुल, सेक्टर 20 और दूसरा पुरस्कार हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 पंचकूला और हॉलमार्क स्कूल सेक्टर 15 को मिला। विभिन्न एनजीओ द्वारा विकसित किये जाने राउंड अबाउट्स कैटेगिरी में प्रथम पुरस्कार किसी को नहीं मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार दिपाली हांडा गोल चक्कर सेक्टर 26 हर्बल गार्डन के पास को मिला। सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेनेटेंन पार्कों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार कर्नल हरनाम सिंह मकान नंबर 784/12 पंचकूला और दूसरा पुरस्कार पार्क नंबर 715, सेक्टर 7 पंचकूला हाउस नंबर 913 से 923 के सामने को मिला।
सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों द्वारा मेंटेन गार्डन में प्रथम पुरस्कार जितेन्द्र सिंह, वीनस रेमेडीज लिमिटेड प्लॉट नंबर 51-52, इंड एरिया फेस एक और द्वितीय पुरस्कार कर्नल जीएस मान, बसंतर एनक्लेव प्लॉट नंबर 1 सेक्टर 2 के नाम रहा। 14 मरला में टेरेस गार्डन में प्रथम पुरस्कार डा. संजय कालरा, मकान नंबर 425/7, प्रथम तल, 10 मारला में टेरेस गार्डन में प्रथम पुरस्कार ज्योत्सना उपाध्याय, मकान नंबर 522/12-ए, पंचकूला को मिला। चंडीमंदिर कैंट एरिया में बेस्ट गार्डन में 4 कनाल हाउस और उससे ऊपर का गार्डन में प्रथम पुरस्कार लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, जीओसी-आईएन-सी, आर्बर चंडीमंदिर, 2 कनाल हाउस और उससे ऊपर का गार्डन में प्रथम पुरस्कार लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली, एवीएसएम, वीएसएम, 10 पाइन मार्ग, चंडीमंदिर कैंट एवं मेजर जनरल दीपक तलवार, पाइन 11, चंडीमंदिर कैंट तथा दूसरा पुरस्कार मेजर जनरल अजय खंडपुर, पाइन मार्ग 1, चंडीमंदिर कैंट एवं मेजर जनरल सीके जाखमोला, कमांड अस्पताल चंडीमंदिर कैंट सीएच 9 के नाम रहा।
विज्ञापन

एक कनाल हाउस में गार्डन में प्रथम पुरस्कार कर्नल सुमित श्योराण, 199/1, मैप कॉलोनी, चंडीमंदिर कैंट, दूसरा पुरस्कार ब्रिगेडियर। पुनीत मेहता, एच. 213/1, सेक्टर-ए, चंडीमंदिर कैंट एवं लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत कुमार, 109 सेक्टर ए, चंडीमंदिर कैंट, 14 से कम मारला घरों में गार्डन में प्रथम पुरस्कार ब्रिगेडियर केबी यादव, 198, मैप कॉलोनी, चंडीमंदिर कैंट, दूसरा पुरस्कार लेफ्टिनेंट कर्नल पीके तोमर, एच। 67, सेक्टर-ए, चंडीमंदिर कैंट एवं संदीप मित्तल, एचएनओ 377 सेक्टर-बी, चंडीमंदिर कैंट के नाम रहा। छावनी क्षेत्र में स्कूल द्वितीय पुरस्कार सेना पब्लिक स्कूल, सेक्टर-डी, चंडीमंदिर अधिकारी मेस में गार्डन प्रथम पुरस्कार कमांड ऑफिसर मेस, एचक्यूडब्ल्यूसी, चंडीमंदिर कैंट दूसरा पुरस्कार - अधिकारी मेस, कमांड हॉस्पिटल, (डब्ल्यूसी) चंडीमंदिर कैंट डब्ल्यूसीएसआर अधिकारी मेस, चंडीमंदिर कैंट, सी/ओ 56 एपीओ बड़े आकार में गार्डन प्रथम पुरस्कार आफिसर मेस, कमांड हॉस्पिटल, (डब्ल्यूसी) चंडीमंदिर कैंट, ग्रुप हेड क्वार्टर कांप्लेक्स मुख्यालय 12 सिग्नल ग्रुप, चंडीमंदिर, दूसरा पुरस्कार कमांड अस्पताल चंडीमंदिर कैंट, शक्ति द्वार (मुख्य द्वार) सेना चंडीमंदिर गार्डन ऑफ़ ऑफ़िस मीडियम साइज में प्रथम पुरस्कार ऑफिस लॉन, स्टेशन हेड क्वार्टर, चंडीमंदिर कैंट दूसरा पुरस्कार -डब्ल्यूसी सिग्नल रेजिमेंट, चंडीमंदिर सी / ओ 56 एपीओ छोटे आकार के कार्यालय गार्डन में प्रथम पुरस्कार ऑफिस लॉन, स्टेशन हेड क्वार्टर, चंडीमंदिर कैंट दूसरा पुरस्कार- कर्नल विक्रम सिंह, बी कंपनी 5682, एसीएस, बीएन (एमटी) चंडीमंदिर कैंट एवं कमांडेंट नरेश कुमार सिंगला, सीएमडीसी (डब्ल्यूसी) कमांडेंट मिलिट्री डेंटल सेंटर) चंडीमंदिर कैंट के नाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें