फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर 14 में मॉडल डे केयर केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 14 में मॉडल डे केयर केंद्र शुरू
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला ने किया गतिविधियों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल्ल ने सेक्टर-14 स्थित बाल भवन में डे-केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों व कार्यक्रमों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षुओं व बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
ढुल्ल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों के कल्याण व विकास के लिए कई प्रकार की गतिविधियां व कार्यक्रम चल रहे हैं, जिनका लाभ प्रदेशभर के बच्चों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि बाल पुस्तकालय को शीघ्र ही ई-लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस लाइब्रेरी में प्रशिक्षुओं व पाठकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी मिलन पंडित संजय आहूजा, एचआर बजाज, मेजर सफीक, इंदु बाला, श्याम मुरारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें