फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नहीं मिली कोई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नहीं मिली कोई राहत
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दसवें दिन जारी रही। इसके बाद भी कर्मचारियों को अधिकारियों की ओर से कोई राहत नहीं मिली है। हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला प्रधान मुनीर अहमद ने बताया कि हमारी मुख्य मांग एनएचएम कर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना व पिछले एक साल से लंबित मांगों को पूरा करना है।
हड़ताली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी कर्मचारियों ने कहा कि हमें नियमित किया जाए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है जिसमें एनएचएम कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज हरियाणा प्रदेश को देश विदेश में पुरस्कार मिल रहे हैं जिसके पीछे एनएचएम कर्मचारियों की दिन रात की मेहनत व लगन है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन कराया। मुनीर अहमद ने बताया कि 12 बजे नागरिक अस्पताल पंचकूला से रोष मार्च शुरू किया गया। जो कि बस स्टैंड से होते हुए वापस हड़ताल स्थल पर पहुंचे। एनएचएम कर्मचारी बारिश में भीगते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनएचएम हेडक्वार्टर पहुंचे। इसके बाद कर्मचारियों का काफिला नागरिक अस्पताल पहुंचा और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी से चल रहा है प्रदर्शन
एनएचएम जिला प्रधान मुनीर अहमद ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पांच फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एनएचएम कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए बीती आठ फरवरी को 11 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जा चुका है। एनएचएम हड़ताल के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। आम जनता बुरी तरह से परेशान हैं। सरकार अभी अपने अड़ियल रवैए पर अड़ी हुई है। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला प्रधान मुनीर अहमद ने बताया कि हमारी मुख्य मांग एनएचएम कर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना व पिछले एक साल से लंबित मांगों को पूरा करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें