फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार का वेलेंटाइन होगा खास

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्डेबल हार्ट बताएगा आपके लवर्स को दिल की बात
विज्ञापन

इस बार का वेलेंटाइन होगा खास

- मार्केट में वेलेंटाइन डे के लिए रिकार्डेबल हार्ट है इस बार का लेटेस्ट गिफ्ट
- 20 सेकेंड में बात को रिकॉर्ड कर लवर्स को सुना सकते हैं अपने जज्बात

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अपने प्यार से दूर रहने वाले लवर्स के लिए इस बार का वेलेंटाइन खास होने वाला हैं। क्योंकि भले ही इस वेलेंटाइन डे पर उनका वेलेंटाइन उनके साथ न हो। लेकिन वह अपनी आवाज से प्यार भरा मेसेज रिकार्ड कर उन्हें अपने साथ होने का एहसास जरूर करवा सकेंगे। जी हां, इस बार मार्केट में एक स्पेशल वेलेंटाइन गिफ्ट उपलब्ध है जिसे रिकार्डेबल हार्ट कहते हैं। इस हार्ट की खास बात यह है कि आप इसमें 20 से 25 सेकेंड का मेसेज रिकार्ड करके भेज सकते हैं। इसमें एक ओर प्ले का बटन है और दूसरी तरफ रिकार्ड का बटन हैं। रिकार्ड का बटन दबाने पर आप अपनी आवाज रिकार्ड कर सकते हैं और प्ले का बटन दबाने पर आप रिकार्डिंग सुन सकते हैं। यह हार्ट लाल रंग का है जिस पर माई हार्ट बीटस फॉर यू लिखा हुआ है और इस रिकार्डेबल हार्ट की कीमत 800 रुपये है।
सेक्टर-11 स्थित आर्चीज दुकान के मालिक शुभम के अनुसार इस बार मैरिड कपल के लिए हसबैंड एंड वाइफ वाले स्पेशल कप, फोटो फ्रेम उपलब्ध हैं। इसके अलावा मार्केट में एलईडी कूशन, टैडी और म्यूजिकल कार्डस सहित अन्य गिफ्ट आइटमस भी उपलब्ध हैं लेकिन इस बार अधिकतर युवाओं की पहली पसंद रिकार्डेबल हार्ट बना हुआ है। जिसे न केवल अनमैरिड बल्कि मैरिड युवा भी खरीद रहे हैं। इनमें ज्यादातर लवर्स ऐसे हैं जो कि लॉंग रिलेशनशिप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए भी है कुछ खास
कॉलेज स्टूडेंट्स को अपने लवर्स के लिए गिफ्ट खरीदते हुए पकड़े जाने से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि वह कॉलेज में ही अपने लवर्स के लिए कार्डस, गिफ्ट और चॉकलेट खरीद पाएंगे। जिसके लिए पंचकूला के दोनों कॉलेजों के स्टूडेंट्स इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज की सिमरन जहां वेलेनटाइन डे पर स्पेशल मैसेज वाली चाकलेट बना रही हैं। वहीं, सेक्टर-एक कॉलेज की यशबिंदू अपने पार्टनर तरुण के साथ मिलकर स्पेशल कार्ड्स बना रही हैं। यह कार्ड आप अपनी पसंद के मुताबिक भी बना सकते हो। इन होम मेड कार्ड की कीमत 500 से 800 रुपये तक है। वहीं सिमरन के अनुसार वह मिल्क, डार्क, ड्राइ फ्रुट्स और न्यूट्रेला चाकलेट बना रही हैं। इस बार उसने चाकलेट के साथ-साथ मार्डन पैकिंग पर खास ध्यान दिया है और लवर्स चाकलेट पर स्पेशल मेसेज भी लिखवा सकते हैं। सिमरन ने बताया कि वह अपनी चॉकलेट्स पर स्पेशल आफर्स भी दे रही हैं। तीनों स्टूडेंट्स 7 फरवरी को सेक्टर-एक गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एग्जीबिशन भी लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें