फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ ने कर्मचारी चयन आयोग से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वकर्मचारी संघ ने कर्मचारी चयन आयोग से की अपील
विज्ञापन

पीजीटी का रिजल्ट रोककर की दोबारा भर्ती करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ ने कर्मचारी चयन आयोग से अपील की है कि वह पात्र उम्मीदवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई स्टे को हटवाए या फिर उम्मीदवारों के हित में अच्छे ढंग से पैरवी करते हुए कोर्ट केस को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें। संघ ने कहा कि यह मामला पीजीटी इतिहास विषय का है, जिसका साक्षात्कार 15-16 फरवरी 2017 को हो चुका है।
विज्ञापन

आंसर कुंजी में खामियों के कारण भर्ती पर हाईकोर्ट में स्टे लग गया था लेकिन 13 नवंबर 2018 को भर्ती से स्टे हट गया था। कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 17 नवंबर 2018 को रिजल्ट रिवाईज किया व 26 दिसंबर 2018 को योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया। लेकिन पुन: आंसर की में खामियों को उज्जागर करते हुए कुछ अयोग्य उम्मीदवारों द्वारा हाईकोर्ट से दोबारा स्टे लेकर रिजल्ट पर रोक लगवा दी गई। इस भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार मानसिक रुप से परेशान हो रहे है। उन्होंने पीजीटी इतिहास के चैयरमेन से मांग की है कि वे हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करके स्टे हटवाए और जल्द से जल्द अंतिम परिणाम घोषित करें या फिर कोर्ट केस में शामिल उम्मीदवारों का रिजल्ट रोककर शेष भर्ती को पूरा किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें