फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल अस्पताल की सात लाख की पार्किंग का रेट 22 लाख किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल अस्पताल की सात लाख की पार्किंग का रेट 22 लाख किया
विज्ञापन


- ठेका महंगा होने के कारण इलाज कराने आए लोगों से दो गुना वसूला जा रहा पार्किंग किराया
- आने वाले मरीजों को अधिक देना पड़ रहा पार्किंग फीस
- सीएमओं ने मीटिंग के बाद लिया है फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 स्थित जनरल अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोगों को अब अधिक पार्किंग का किराया देना पड़ रहा है। लोग दुपहिया के लिए दो की जगह पांच रुपये और चौपहिया वाहन के लिए पांच की जगह दस रुपये पार्किंग चार्ज चुका रहे हैं। इससे लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। पार्किंग का नया टेंडर होने के बात यह महंगा कर दिया गया है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
शहर के अस्पताल में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज दिखाने आते हैं। इसमें मरीज अधिकतर दुपहिया और चौपहिया वाहन से आते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पार्किंग का रेट हर साल सात लाख रुपये तय किया जाता था। इस बार नए साल में पार्किंग का टेंडर 22 लाख रुपये का कर दिया गया। जिस वजह से लोगों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। वहीं, अगर पार्किंग एरिया के बाहर किसी ने गाड़ी खड़ी की तो उस पर 100 रुपये की पेनाल्टी का नियम बनाया गया है। इस कारण अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मियों के अलावा मरीजों को भी परेशानी हो रही है। पार्किंग रेट बढ़ने से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


नए नियम के तहत हॉस्पिटल स्टाफ की पार्किंग अलग बनाई
नए नियम के तहत अस्पताल स्टाफ की पार्किंग अलग बनाई है। इसमें अस्पताल के कर्मचारी अगर अपनी पार्किंग में गाड़ी नहीं खड़ी करेंगे तो उन पर भी 100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान बनाया गया है।

पार्किंग महंगी नहीं होनी चाहिए
जिस तरह से दुपहिया से पार्किंग को रेट दो की जगह पांच रुपये वसूल किया जा रहा है। यह गलत है। मरीजों की परेशानी अस्पताल प्रबंधन की ओर से बढ़ा दी गई है। अस्पताल प्रबंधन को यह रेट कम करने चाहिए। - दुर्गा देवी, मरीज, जनरल अस्पताल सेक्टर -6।

पार्किंग की जगह रहती है फुल
पार्किंग की जगह फुल होने के कारण परेशानी होती है। वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिल रही है। अगर बाहर गाड़ी खड़ी करोगे तो जुर्माना लगने का डर सता रहा है। इस कारण पार्किंग एरिया को बढ़ाया जाना चाहिए। - संतोष कुमार, मरीज, सेक्टर-6 जनरल अस्पताल।

पार्किंग का रेट बढ़ा मरीजों को किया परेशान
पहले पार्किंग के रेट अस्पताल में ठीक थे। अब अस्पताल प्रबंधन ने जिस तरह से ठेका महंगा किया है। इससे लोगों की जेब में असर पड़ रहा है। बाइक पार्किंग भी अक्सर फुल होती है। - शीशपाल निवासी इंदिरा कालोनी।

बाहर का वाहनों का अतिक्रमण पहले हटाएं
अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटा दिया जाए तो यहां पर आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल के सामने वाली रोड पर वाहन खड़े रहते हैं। अस्पताल की पार्किंग का नियम ठीक है। लेकिन इसको भी सख्ती के साथ लागू किया जाए। - शिवचरण निवासी सेक्टर -15
विज्ञापन


वाहनों की अधिक संख्या के कारण अस्पताल के रास्ते जाम हो जाते थे। इस कारण नया नियम बनाया है। पार्किंग के नियमों का अगर पालन नहीं होगा तो संबंधित वाहन मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल, सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें