फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति हत्याकांड: पंचकूला, सिरसा, रोहतक और अंबाला में हाईअलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति हत्याकांड: पंचकूला, सिरसा, रोहतक और अंबाला में हाई अलर्ट
विज्ञापन

डीसीपी ने शहर में लगाई धारा-144 लागू, सुरक्षा में 1320 जवान तैनात

- कोर्ट परिसर में दो बटालियन फोर्स के अलावा एक कंपनी आरएएफ तैनात
- हैवी बैरिकेड्स के साथ शहर में लगेंगे कुल 14 नाके, बिना चेकिंग प्रवेश वर्जित
- बिना आईकार्ड के साथ प्रवेश की नहीं होगी अनुमति, कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर के साथ होगी चेकिंग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में आने वाले फैसले के मद्देनजर ने पंचकूला, सिरसा, रोहतक और अंबाला में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ कुरुक्षेत्र से सिरसा जाने वाले वाली जीटी रोड बेल्ट के आसपास के क्षेत्र पर पुलिस अधिकारियों को पैनी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में धारा-144 लागू करने के साथ ही 1200 जवान हरियाणा पुलिस और एक बटालियन रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है। आरएएफ बटालियन को जालंधर से स्पेशल बुलाया गया है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा में करीब 340 जवानों को नियुक्त किया गया है। यहां तैनात होने वाले अधिकांश जवान ब्लैक वर्दी और अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। इसके अलावा शहर में हैवी बैरिकेड्स के साथ कुल 14 नाके लगेंगे। यहां से बिना चेकिंग किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों को पहले पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर में धारा-144 लागू होने के कारण एक साथ चार से पांच लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति ने आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख सहित तीन अन्य दोषियों को सजा भले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनाई जाएगी, लेकिन शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

हाइलाइटर
17 प्वाइंट नाके के लिए चिह्नित
09 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए
10 बटालियन शहर में तैनात (एक बटालियन में 120 जवान हैं)
03 उप पुलिस अधीक्षक होंगे तैनात

अदालत से 200 मीटर दूर रहेगा मीडिया
डीसीपी ने बताया कि मीडिया पर्सन को भी अदालत से 200 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। मीडिया के लिए कोर्ट से थोड़ी दूरी पर स्थित पुलिया के नजदीक स्थान निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल तक पहुंचने के लिए मीडिया कर्मियों को अपना आई कार्ड दिखाना होगा। बिना पहचान पत्र के न तो मीडिया पर्सन यहां तक पहुंच पाएंगे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति। यहां तक पहुंचने के लिए सूरज थियेटर का रास्ता अपनाना होगा।
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पेशी के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर में होने वाली हलचल को जानने के लिए जहां सिविल वर्दी में बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया है। वहीं, घुड़सवार और अन्य वाहनों पर सवार होकर जवान गश्त करते नजर आएंगे। जिनकी निगाह संदिग्धों पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है, जो पल-पल की खबर कंट्रोल रूम को देंगे।

प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी
उपायुक्त ने जिला वासियों से भी विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि के तहत जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आएं तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0172-2582100 पर दें। इसके साथ-साथ मोबाइल नंबर 8146630014 से अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17 व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
मुकुल कुमार ने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 4 कंपनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई है। इसके अलावा तीन उप पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई हैं, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने क्रेन, एंबुलेंस, अर्थमूविंग मशीन जैसी सभी आवश्यक मशीनरी के बारे में भी संबधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस दौरान अवकाश पर न जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें