फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड़ अग्निकांड मामले में सीबाआई ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनपेड़ अग्निकांड मामले में सीबीआई ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट
विज्ञापन

- दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट में सीबीआई ने दी सभी आरोपियों को क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फरीदाबाद के सुनपेड़ अग्निकांड मामले को लेकर बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई की ओर से 11 नामजद आरोपियों की क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई। बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार और अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि सीबीआई को इस केस में अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। सीबीआई की ओर से फारेंसिंक रिपोर्ट में भी जितने नामजद है। उनकी कोई इनवाल्वमेंट सामने नहीं आई है। इस कारण सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस मामले में सीबीआई की अदालत में 31 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


यह है मामला
गांव सुनपेड़ में 20 अक्टूबर 2015 को जितेंद्र का परिवार जिस कमरे में सोया हुआ था, उस कमरे में रात को किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी थी। इस घटना में जितेंद्र के दो मासूम बच्चे दिव्या और वैभव की जलने से मौत हो गई। इस घटना में उसकी पत्नी रेखा झुलस गई थी। घटना में राजपूत समुदाय के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में कोर्ट राजपूत समुदाय के सभी 11 आरोपियों को जमानत दे चुकी है। बचाव पक्ष की मांग पर 27 अक्टूबर 2015 को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जिस पर पीड़ित पक्ष ने भी अपनी सहमति जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें