फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ संस्थाओं ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ संस्थाओं ने बोला हल्ला
विज्ञापन


- सरकार और निगम अधिकारियों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
- भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हरियाणा बंद का होगा ऐलान

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को व्यापार मंडल के बैनर तले सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हल्ला बोला। उन्होंने सरकार समेत निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आरोप है कि पंचकूला नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। लोगों की शिकायत के बाद भी हरियाणा सरकार कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रही है। निगम मुख्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार के टेक्निकल एडवाइजर की जांच में करीब 1.25 करोड़ का घोटाला सामने आया है। यदि सरकार उच्च स्तरीय एजेंसी से एक जनवरी 2018 से अब तक निगम द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जांच करे तो कई करोड़ का घोटाला सामने आ सकता है।

चार लोग बैठेंगे रोजाना भूख हड़ताल पर
बजरंग गर्ग ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो हरियाणा बंद की घोषणा की जाएगी। इस दिशा में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की कोर कमेटी व पंचकूला के प्रतिनिधी की एक अहम मींटिग 31 जनवरी होगी। इसके बाद अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन शहर के प्रमुख चार लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


चौक सौंदर्यीकरण में घोटाला तो सिर्फ ट्रेलर है
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि चौक के विकास के नाम पर घोटाला तो सिर्फ एक ट्रेलर है। यदि सरकार जांच कराए तो असली घोटाला 60 करोड़ रुपये से ऊपर का मिलेगा। सरकार को निगम कमिश्नर की बदली करके हाईकोर्ट के तीन रिटायर्ड जज या तीन रिटायर्ड आईएएस का पैनल बनाकर जांच करवानी चाहिए। नगर में घोटाले पर घोटाले देखकर सरकार की भी आंख खुल जाएगी।

12 लाख का टेंडर कैसे पहुंच गया 92 लाख में
लोगों का आरोप है कि लोहे की ग्रिल लगाने का टेंडर करीब 12 लाख रुपये का था, उसे बढ़ा कर 95 लाख कर दिया गया। ऐसे कई घोटाले हैं। नगर के एक्सईएन चौहान ने निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि चौकों का काम ठीक नहीं चल रहा। इसके बावजूद भी एक करोड़ 92 लाख 17 हजार 949 रुपये की आरटीजीएस से ठेकेदार को पेमेंट कर देना सिद्ध करता है कि यह सारा खेल निगम के उच्च अधिकारियों के कहने से हो रहा है। जब भी ऐसा कोई घोटाला होता है तो उच्च अधिकारी अपनी खाल बचाने के लिए नीचे वाले अधिकारी व कर्मचारी पर गाज गिरा देते हैं।
विज्ञापन


धरने में इन्होंने लिया भाग
धरने में हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान सुरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, संगीता गोयल, आशीष गर्ग, गौतम कुमार, पंचकूला लोकहितकारी सोसायटी के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, व्यापार मंडल बरवाला प्रधान अश्वनी सिंगला, संरक्षक भम्बूर राणा, रणदीप राणा, महासचिव रविंद्र गोयल, इंदिरा कालोनी प्रधान डॉ. राम प्रकाश, अग्रक्रांति मंच चेयरमैन भगवान दास मित्तल, पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान एसके नैयर, नगर सुधार समिति प्रधान ओम प्रकाश गोयल, पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन दर्शन सिंगला, ज्वेलर्स एसोसिएशन जिला प्रधान दीप कृष्ण चौहान, चंद्रशेखर आजाद ग्रुप प्रधान राममेहर शर्मा, बाला जी मंडल प्रधान महेन्द्र शर्मा, जिला प्रधान सोशल मीडिया अनिल चौहान सकेतड़ी, एससी सेल के उपप्रधान प्रमोद डाबला, ब्राह्मण सभा संरक्षक जगदीश शर्मा, अग्रोहा धाम प्रभारी डीके जैन, समाज कल्याण संघर्ष समिति प्रधान महेन्द्र शर्मा, सेक्टर 19 एसोसिएशन प्रधान नरेश नारंग, फुटपाथ रोजगार समिति संरक्षक महावीर सिंह, हरि हुड्डा शॉपकीपर वेलफेयर प्रभारी आनंद अग्रवाल, पंचकूला विकास ट्रस्ट प्रधान विवेक सिंगला, लीगल सेल के जिला प्रधान उदित मेंहदीरत्ता, उपप्रधान राज कुमार नारग, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन सचिव दर्शन बंसल, सचिव कृष्ण गोयल, प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंकुर गुलाटी, वीर कल्याण सेना प्रधान कर्मवीर सिंह, सेक्टर 14 एसोसिएशन वरिष्ठ उपप्रधान पुष्पेंद्र बंसल, बनती इंफ्रा चेयरमैन बीडी गर्ग, राजेंद्र बंसल, जोगेंद्र बिंदल, रामचरण सिंगला, संजीव कुमार, कृष्ण गुप्ता, बीडी गर्ग, कमलेश लोहाट, महावीर सिंह, कृष्ण अग्रवाल, नवीन बंसल, हरि ओम बंसल, मदन लाल मित्तल, मोती सैनी, कुनाल गुलाटी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें