सीवरेज समस्या से पीड़ित लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पिछले कई माह से सीवरेज के पानी की निकासी न होने से परेशान शहीद भगत सिंह नगर के लोगों ने सोमवार सुबह सीवरेज बोर्ड के खिलाफ रोष जताते हुए अबोहर फाजिल्का रोड पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। इसके साथ ही बीएंड आर विभाग द्वारा फाजिल्का रोड पर खोदे गए गढ्ढों से परेशान दुकानदारों ने भी उन्हें अपना समर्थन देते हुए रोष जताया। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने की सूचना मिलते ही नगर थाना एक के थाना प्रभारी परमजीत कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद धरनाकारियों ने अपना धरना उठा दिया। सीवरेज बोर्ड अधिकारियों ने 30 दिसंबर तक इस सीवर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। इस मौके पर सीवरेज बोर्ड के एसडीओ हरशरणजीत, तहसीलदार अविनाश चंद्र और पुलिस टीम मौजूद थीं।
सीवरेज बोर्ड के खिलाफ रोष जता रही महिलाओं अमिता मिढ़ा, नीलम शर्मा, गुरप्रीत कौर, पेशावर कौर और सरोज रानी ने बताया कि करीब 2 साल से मुख्य रोड पर सीवरेज पाइप बिछाने के चलते उनके क्षेत्र की सीवरज पाइप लाइन को ब्लाक किया गया है। इससे घरों से निकला दूषित पानी गलियों में भर जाता है। गली में तीन स्कूल होने के कारण स्कूली बच्चे भी रोज इसी पानी से होकर स्कूल जाते हैं।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।