फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द फोरलेन का निर्माण पूरा न होने पर दी बड़े संघर्ष की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द फोरलेन का निर्माण पूरा न होने पर दी संघर्ष की चेतावनी
विज्ञापन

प्रदूषण से बचाव के लिए एसीएओ ने दो हजार लोगों को बांटे मास्क
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन अवेयरनेस आर्गेनाइजेश्न द्वारा रविवार को बस स्टैंड के पास दो हजार लोगों को मुफ्त मास्क बांटे गए। दो पहिया वाहन चालकों को खुद रोककर मास्क पहनाते संस्था के सदस्यों का स्लोगन था, यह कौन सा विकास करवाया, लाखों पेड़ काट दिए लेकिन छाया के लिए एक भी न लगाया। प्रदूषण मास्क वंड समारोह के बैनर तले रविवार सुबह करीब 11 बजे लोगों को मास्क बांटने का काम शुरू किया गया। दोपहर तक टीम के सदस्य लोगों को मास्क बांटते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएओ के चेयरमैन और पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि फोरलेन का निर्माण कार्य पिछले छह साल से अधर में लटक रहा है। सर्विस लेन पर पड़े गड्ढे लोगों को परेशान कर रहे हैं। धुंध शुरू होने के बावजूद सड़क पर न तो कोई स्ट्रीट लाइट लगाई है और न ही कोई साइन बोर्ड स्थापित किया गया है। उन कहा कि अगर जल्द ही जिला प्रशासन दखल देकर फोरलेन को निर्माण कार्य को पूरा नहीं करवाता तो उनकी संस्था द्वारा बड़े संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम गर्ग, राकेश छाबड़ा, बलविंदर सिंह भल्ली, रविंदर सिंह जोनी, एडवोकेट केवल कृष्ण गुप्ता, दिलप्रीत सिंह, राकेश नाडा, निशांत, विनोद कुमार, पवन कुमार और धीरज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन





फोटो-16मोग02
-सांस लेने में भी दिक्कत का कारण बनने लगा था फोरलेन का निर्माण
-जल्द फोरलेन का निर्माण पूरा न होने पर दी बड़े संघर्ष की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें