नशा तस्करी के दोषी को दो साल की कैद
मानसा। स्थानीय अदालत द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने के दोषी एक व्यक्ति को दो साल की कैद और जुर्माने का फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार थाना कोटधरमू की पुलिस ने पुनीत कुमार वासी कोटली कला के पास से 10 शीशी बरामद करके उसके खिलाफ सात दिसंबर 2015 को मामला दर्ज करके सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया। केस की सुनवाई करते माननीय एडिशनल सेशन जज मानसा दलजीत सिंह रल्हन की अदालत ने पुनीत कुमार को नशीले पदार्थों की तस्करी का दोषी मानते हुए उसे दो साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 6 माह की सजा अन्य काटनी होगी।