फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल ढिल्लों की लोकसभा में भी जमानत होगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसान मंडियों में बैठे, ढिल्लो जश्न में डूबे’
विज्ञापन

आप विधायक ने केवल ढिल्लों पर लगाया किसानों व आढ़तियों से हार का बदला लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पाटी यूथ विंग के पंजाब प्रधान व हलका बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष व पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों किसानों व आढ़तियों से अपनी हार का बदला ले रहे हैं। किसान मंडियों में 20-20 दिन से बैठे हैं और केवल ढिल्लो चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ जश्न मना रहे है। मीत अपने आवास पर वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

आप विधायक ने कहा किसानों की रातें भी मंडियों में कट रही हैं। किसानों के साथ आढ़तियों को भी भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लो किसानों का हाल तक पूछने नही आए। वह वह किसानों व आढ़तियों से अपनी हार का बदला ले रहे हैं। वह बरनाला की मंडियों में आकर किसानों के धान की खरीद करवाने की बजाए चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ जश्न मना रहा हैं और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। मीत ने आरोप लगाया कि चुनाव में अपनी हार से नाराज होकर ढिल्लो लोगों से एक तरह का नाता तोड़ गए हैं। किसी का फोन तक नही उठाते और दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। वह अपनी जमानत भी बचा नही पाएंगे, चुनाव जीतना तो दूर की बात रही। मीत ने कहा कि जिले से पार्टी तीनों विधायक मंडियों के दौरा कर किसानों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहते हैं। मीत के आरोपों जवाब जानने के लिए जब केवल ढिल्लो को फोन किया गया तो उन्होंने काल नहीं रिसीव की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें