मुख्य सड़क पर जलभराव से परेशानी
अबोहर। उपमंडल के गांव केरा खेडा में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी न होने पंचायत घर के पास जलभराव रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत व प्रशासन समस्या हल कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, छिंद्र सिंह, सीता राम, दविंन्द्र सिंह आदि ने शहर जाने वाली इस मुख्य सड़क पर पिछले कई माह से गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।