फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध माइनिंग को लेकर धरने लगाने वाले अब चुप क्यों -मजीठिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध माइनिंग पर धरने देने वाले अब चुप क्यों: मजीठिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने शनिवार को कहा अकाली-भाजपा सरकार के समय जो कांग्रेस नेता अवैध माइनिंग को लेकर रोष धरने लगाया करते थे, वे अब क्यों चुप हैं। अब रेत बजरी की कीमतों में पहले से तीन गुन बढ़ोतरी हो गई है। मजीठिया ने गांव गेरा में गुरु नानक सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार किरपाल सिंह के निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
वह जत्थेदार के पुत्र परमिंदर सिंह राजा के विवाह के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान मजीठिया ने कहा कंडी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार दौरान चल रही अवैध माइनिंग के लिए शिअद के खिलाफ चिल्ला-चिल्लाकर झूठा प्रचार किया था। चिल्लाने वाले लोगों के असली चेहरे सामने आ गए हैं। कंडी क्षेत्र में पहले से भी ज्यादा स्तर पर हो रही अवैध माइनिंग के प्रमाण लोगों के सामने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लाक हाजीपुर व ब्लाक तलवाडा में स्टोन क्रैशरों से पहले से भी ज्यादा स्तर पर अवैध खनन करवाया जा रहा है। शिअद जल्द ही माइनिंग में संलिप्त कांग्रेसी चेहरों को एक्सपोज कर जनता के सामने लेकर आएगा। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से अवैध माइनिंग बंद करवाने, प्रदेश से नशा जड़ से खत्म करने,हर घर नौकरी देने, किसानों के कर्ज माफ करने केवादे किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का झूठा चेहरा जनता के सामने दो वर्षों में आ चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग इस समय कांग्रेस सरकार से दुखी है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता के साथ झूठे वायदे कर सता तो हासिल कर ली तऔर वादा एक भी पूरा नहीं किया। उल्टा अध्यापक वर्ग को पक्का करने के झूठे सब्जबाग दिखा कर उनके वेतन में कटौती की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सर्वजोत सिंह साबी, पूर्व मंत्री भारत सरकार कमल चौधरी, लखविंदर सिंह टिम्मी, सीवीसिंह, मुकेरियां, जंगी लाल महाजन, अनिल वशिष्ठ, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, समिति सदस्य राजविंदर कौर, हरमीत सिंह कौलपुर, नरिंदर कौशल हाजीपुर, एडवोकेट राजगुल्जिंदर सिंह तलवाड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें