फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में रहा भारत बंद का मिला जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वादे से मारा गया बंदा सीधा साधा
विज्ञापन

अबोहर में सुबह से दोपहर बंद रहे बाजार, दोपहर बाद खुली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से किए भारत बंद का अबोहर में भी मिला जुला असर दिखा। बाद दोपहर करीब 2 बजे बाजार धीरे-धीरे खुलने शुरू हो गए।
अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन ने दोपहर करीब 12 बजे सदर बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर मौजूद संगठन के पदाधिकारी अंग्रेज कुमार व घनश्याम ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आते ही पेट्रोल के दाम कम किए जाएंगे। लेकिन वह वादा भूल गए। पुतला फूंकने से पहले कांग्रेस संगठन तथा खेत मजदूर यूनियन ने ऋषिपाल खुब्बन व हरनाम सिंह के नेतृत्व में शहर में रोष मार्च निकाला। इसके अलावा भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से ब्लाक सीतो गुन्नों के गांव चक राधेवाला में पीएम नरेंद्र मोदी व पैट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका गया। देहाती मजदूर सभा के सदस्यों ने ब्लॉक खुइयां सरवर के अंतर्गत आते कई गांवों में रोष मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी गई है।


‘पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाने से क्यों भाग रही केंद्र सरकार’
फाजिल्का। सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर फाजिल्का पूरी तरह बंद रहा। घंटाघर चौक पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कौशल बूक, रंजम कमरा व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र कालड़ा की अगुवाई में सोमवार सुबह धरना लगाया गया। इसके बाद शहर और गांवों से आए कांग्रेस नेताओं ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारिक संस्थानों ने बंद में सहयोग देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए ब्लाक प्रधान सुरिंद्र कालड़ा ने संबोधन करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी में नहीं लाया जा रहा। क्योंकि ऐसा करने से वास्तविक मूल्य सामने आने से केंद्र सरकार की पोल खुल जाएगी। केंद्र सरकार अधिक कीमतों के जरिये जनता को पूरी तरह लूट रही है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें