नंगल में एनडीए सरकार का पुतला फूंका
नंगल। वामपंथी संगठनों सीपीआईएम, सीपीआई व आरएमपी ने देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पुतला फूंका। सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड सुरजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस इस रोष प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।