फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे, अवारा पशुओं की समस्यता धार रही है विकराल रूप,लोगों की जानों का खौफ बन रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

एक लावारिस सांड से टकराया और दूसरा बाइक से
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। स्थानीय सेखा रोड पर बेसहारा पशु से टकराने के कारण नामवर घराने से संबंधित युवक की मौत हो गई। सेखा रोड पर स्थित शटरिंग की नामवर फर्म बीकेएच वालों का युवा लड़का मनप्रीत सिंह बाइक पर जा रहा था कि सड़क पर घूम रहे लावारिस सांड से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार मों दो नन्ही बेटियां हैं। मृतक शहर के फरवाही बाजार में एसी रिपेयर का काम करता था। वह दुकान से काम खत्म करके अपने घर सेखा रोड गली नंबर 11 जा रहा था। जब वह सेखा रोड पर पहुंचा तो गोदाम के पास बैठे एक सांड ने अचानक से सड़क की तरफ दौड़ना शुरू कर दिया। उसने अपनी बाइक को कट मारकर बचाने की कोशिश की लेकिन वह सांड से नहीं बच सका। भागते सांड से टकराकर वह जमीन पर गिर गया। वहां काफी लावारिस पशु सड़क पर घूम रहे थे। लोगों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। लोगों ने लावारिस पशुओं की समस्या संबंधी जिला प्रशासन को जमकर कोसा और कहा कि इनकी बजह से नौजवानों की जानें जा रही हैं। लोगों के घर उजड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से हुई मौत
थाना महलकलां के सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चननवाल का लड़का हरमन सिंह (26) सैर करने के लिए गया था कि जगतार सिंह चन्नवाल ने लापरवाही से उसके लड़के को बाइक से टक्कर मार दी। हादसमें हरमन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर जगतार सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें