फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में धी रानी क्लब ने चोखा पैलेस में तीज पर गिधे का मुकाबला करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने गिद्दे से दर्शकों को मोहा
विज्ञापन

मोगा में तीज पर हुए गिद्दे के मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। मोगा में धी रानी क्लब की और से एक पैलेस में तीज पर गिद्दे के मुकाबला कराए गए। जिसमें मोगा के नामी कॉलेजों और स्कूलों की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर मोगा के कांग्रेस नेता राजन अग्रवाल, डाक्टर सीमांत गर्ग के अलावा समाज सेवी नवीन सिंगला ने शिरकत की। वहीं मोगा के एमएलए डॉक्टर हरजोत कमल विशेष गेस्ट रहे। इस मौके पंजाबी गायक गिद्दे के मुकाबले में एसडी स्कूल फॉर गर्ल्स की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर एसडी कालेज फार गर्ल्स और तीसरे स्थान पर किचलू पब्लिक स्कूल की टीम रही। विजेता टीमों को जूरी इंटरनेशनल की तरफ से 2500, 2000 और 1500 रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए गए। वहीं खालसा ज्वेलर की ओर से सभी प्रतिभागियों को इनाम दिए गए। इस मौके पर क्लब की ओर से बॉलीवुड स्टार सोनू सूद को भी सम्मानित किया गया। सोनू सूद का सन्मान लेने के लिए सोनू सूद की बहिन मालविका सूद विशेष तौर पर पहुंची इस मौके मालविका सूद, अरविंदर संधू, दर्शन घारू, साजन और एस कौर ने जजमेंट की वही अनमोल शर्मा, गुरदेव भंब, मिनकल अरोरा,हरपाल सिंह तन्मय सामंता सुरिंदर मान, नवदीप महेश्वरी मनप्रीत नायक, विपन ओकारा जसमीत कौर, किरण दीप शर्मा, अनमोल शर्मा व अन्य क्लब मेंबरों ने बताया की यह उनका मोगा में पहला प्रोग्राम था। इसलिए वह जनता से अपील करते हैं कि सहयोग दें। इस मौके पर क्लब को सब से अधिक सहयोग देने वाली आस्ट्रेलिया में बनी मिस पंजाबन जसमीत कौर और पंजाबी माडल किरनदीप शर्मा के अलावा मोगा की अनमोल योग सेवा समिति का भी धन्यवाद किया।

फोटो कैप्शन - मोगा में चोखा पैलेस में विजेता को सम्मानित करते क्लब मेंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें