फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुनावी वादे पूरे न करने पर सरकार के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर व उसारी वर्कर यूनियन ने वादे पूरे करने की मांग उठाईं
हुसैनीवाला से शुरू हुआ चेतना मार्च 20 अगस्त तक चंडीगढ़ पहुंचेगा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। मनरेगा मजदूर व उसारी वर्कर यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को नेहरू पार्क में बैठक कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। साथ चुनाव के समय किए गए वादे शीघ्र पूरे करने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता पुरुषोत्तम वर्मा व पूर्ण चंद सैदांवाली ने की। पूर्व विधायक तरसेम जोधा, मजदूर नेता राम कुमार वर्मा व किसान नेता जरनैल सिंह बकैनवाला ने कहा कि सरकार ने चुनावों के समय किसानों मजदूरों से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है और किसान आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के न तो लगातार काम दिया जा रहा है और न ही उनकी बनती मजदूरी दी जा रही है। पूर्व विधायक ने सरकार से हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली की भांति पंजाब में भी विकलांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को 2500 रूपए पैशन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के समाधिस्थल हुसैनीवाला से शुरू हुआ चेतना मार्च 20 अगस्त तक चंडीगढ़ पहुंचकर संपन्न होगा। इसके साथ ही पंजाब के विभिन्न गांवों में थालियां बजाकर सरकार के झूठे चुनावी वादों की पूरी जानकारी लोगों को दी जाएगी और फोटो सहित उसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने श्रमिक वर्ग से अपील की कि सरकार से चुनावी वादे पूरे कराने, भ्रष्टाचार व अत्याचार बंद करवाने के लिए संगठित होकर आगे आएं। इस मौके पर तेजराम, भाला राम, बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह, काला सिंह, फुम्मन सिंह, सहीराम मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें