फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को बढ़िया सेहत सहूलतें देने के लिए वचनवद्ध -सेहत मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में दूर होगी स्टाफ की कमी: मोहिंदरा
विज्ञापन

सेहत मंत्री बोले, सरकार प्रदेश के लोगों को बढ़िया सेहत सहूलतें देने के लिए वचनवद्ध
भाई जैता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को बढ़िया और सस्ती सेहत सुविधाओं देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार ने इस लिए एक अलग तौर पर बजट रखा हुआ है, जिससे पंजाब के लोगों को सरकारी अस्पतालों और डिस्पेसरियों में जरूरत के अनुसार मेडिकल सुविधाओं और दवाएं दीं जा सकें।
विज्ञापन

सेहत मंत्री शनिवार को श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मरीजों के बात कर अस्पताल में दी जा रही सेहत सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाई जैता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहब दो प्रदेशों हिमाचल और पंजाब के लोगों के लिए वरदान है। आने वाले समय दौरान स्टाफ की कमी को पुरा किया जाएगा। उन्होने गांव बचौली में चल रहे मिनी हेल्थ सेंटर में भी मरीजों की सुविधा के लिए हर तरह की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्हें भूरी वाले सम्प्रदा डेरा बचौली के मुख्य प्रबंधक स्वामी आत्मा नंद जी की तरफ से माता नैना देवी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर, रिहायश, मेडिकल सुविधा देने के प्रयासों की प्रशंसा की और डेरे की नयी बन रही सराय के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें