फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सांडपुर में बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन

एसडीएम और डीएफओ ने प्रभावित इलाके का दौरा कर ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाडा (होशियारपुर)। कंडी क्षेत्र के प्रमुख कस्बा तलवाड़ा के काली माता मंदिर के पीछे की तरफ़ पड़ते सांड़पुर नंबर-2 के जंगली क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इस से पहले भी 21 व 26 जुलाई को भी इसी स्थान पर बारिश के पानी के अचानक आ लोगों का नुकसान हुआ था। भारी बारिश के चलते इस क्षेत्र में एक बार फिर से तेज बहाव से पानी आ जाने से कुछ गाय भी बह गई लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया। इस इलाके की सभी सड़कें गलियां क्षतिग्रस्त हो गई है। कई घरों व दुकानदारों के गोदामों में भी पानी घुस गया।
बीती 21 व 26 जुलाई को भी पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुकेरियां के एसडीएम आदित्य उप्पल ने अपनी टीम के साथ इस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद डीएफओ दसूहा अटल महाजन ने तलवाडा के जंगलों का दौरा किया औऱ देखा की बरसात के मौसम मे पानी का उचित हल कैसे किया जाए। महाजन ने बताया की पानी के उचित हल के लिए जल्द ही जंगल में बांसों की खेती की जाएगी और करीब 100 हेक्टेयर मे बांसों की प्लांटटशन की जाएगी । उन्होंने बताया की तलवाडा के जंगलो मे पिछले दिनो आग लगने के कारण काफी वन संपत्ति का नुकसान हुया था जिस के चलते जंगलो की तरफ से पानी ने अपना रुख तलवाडा आबादी की तरफ कर लिया था।
विज्ञापन

कंडी संघर्ष कमेटी के सूबा सचिव शमशेर सिह व नशा मुक्त कंडी संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सुभाष सिह ने डीसी से मांग की कि प्रशासनिक तौर पर यहा आ रही समस्या का यथा शीघ्र कोई उचित समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं किया गया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी में जंगल में आग लगे तो बरसात में होता है नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी क्षेत्र के जंगलों में आग लगती है और भारी नुकसान होता है और बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होते हैं। 2008 में भी तलवाड़ा के जंगली क्षेत्रों में आग लगी थी और उस साल भी जंगलों में लगी आग के कारण तलवाड़ा शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए थे। इस वर्ष भी जंगलों में भारी आग लगने के कारण आज बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए। इससे तलवाडा का पूरा इलाका और बाजार सहम गया है। बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण काफी देर तक तक तलवाडा - हाजीपुर - मुकेरिया रोड पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें