फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले वातावरण प्रति अदालत की ओर से संजीदगी का प्रगटावा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की शर्त पर जमानत
विज्ञापन

वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जहरीले वातावरण के प्रति अब अदालतें भी संजीदा हो रही हैं। वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की शर्त पर जमानत दी गई है।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ भिंदा गांव डगरू को एक व्यक्ति की बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दर्जा पहला सुपिंदर सिंह की अदालत ने उसकी इस शर्त पर जमानत मंजूर की कि वह स्कूल, अस्पताल, पार्क आदि किसी जनतक स्थान पर कम से कम दो पौधे लगाए ओर पौधे लगाने के बाद उसकी फोटो ग्राफ ओर पौधे खरीद करने का बिल अदालत में पेश करें। साथ ही घोषणा-पत्र पेश करेगा कि वह इन पौधों पर भविष्य में कोई क्लेम नहीं करेगा। आरोपी की ओर से यह हलफनामा आदि उसकी तरफ से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव रोडे में वातावरण प्रेमी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं कुदरती खेती माहिर डॉ. हरनेक सिंह रोडे ने जनतक स्थान पर पौधे लगाने की मुहिम शुरू की। उन्होंने कहा कि अदालतों की ओर से वातावरण की शुद्धता के लिए चेतना पैदा करने की कोशिश अच्छा फैसला है।



फोटो कैप्शन - गांव रोडे में वातावरण की शुद्धता के लिए जनतक स्थान पर पौदा लगाते वातावरण प्रेमी डॉ. हरनेक सिंह रोडे व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें