बरनाला में जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियन लीग शुरू
बरनाला।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सेंट जॉसफ स्कूल में फुटबॉल चेंपियन लीग-2018 की शुरुआत हुई है। यह लीग खेलों के शिक्षक स्व. प्रोफेसर देशबंधू बत्ता को समर्पित की गई, जिनका 24 अप्रैल-2018 को देहांत हो गया था। रविवार से शुरू हुई लीग 8 सितंबर तक दो महीने चलेगी। इसका उद्घाटन प्रो. बत्ता की बेटी सीमा बुद्धिराज एवं नेटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन पंजाब के महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने किया।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं चैंपियन लीग के महासचिव पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया कि लीग में जिले की नौ टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें बरनाला, धनौला, कालेके, शैहना, जवंधा पिंडी, मौड़-नाभा, महलकलां, कोटदूना, ठीकरीवाला शामिल हैं। यह लीग जिले के तीन खेल मैदानों में कराई जा रही है। जिनमें सेंट जॉसेफ स्कूल, पक्का बाग धनौला तथा सरकारी स्कूल महलकलां के फुटबॉल मैदान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लीग चैंपियनशिप का यह फायदा है कि प्रत्येक टीम को सभी टीमों के साथ खेलने का मौका मिल सकेगा।
शर्मा ने यह भी बताया कि जो टीमें इस लीग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी, उन्हें स्टेट में जाने का मौका मिल सकेगा। स्टेट में बढ़ियां प्रदर्शन करेंगी तो वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकेंगी। इस मौके पर उनके साथ लीग के मुख्य प्रबंधक किरपाल सिंह गिल्ल, तकनीकी कमेटी सदस्य बलजिंदर सिंह, विपनपाल शर्मा भी शामिल थे।
फोटो कैप्शन: 09बीएनएलपी82-बरनाला में शुरू हुई फुटबॉल चैंपियन लीग का मंच से निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट करन अवतार कपिल।