फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डंप में लगी भयंकर आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के डंप में लगी आग
विज्ञापन

अबोहर। कृपाराम मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास बने बडे़ कूड़ा डंप में रविवार सुबह भयंकर आग लग गई। इससे मौके पर पहुंची दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कचरा डंप में आए दिन आग सुलगने से आसपास स्थित मोहल्ला रामनगर के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस कचरा डंप को शीघ्र ही यहां से उठवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्मशानघाट के पास बने कूड़ा डंप में पूरे शहर का कचरा फेंका जाता है। इसे लंबे समय से जिंदल कंपनी ने खाली नहीं करवाया। परिणामस्वरूप डंप में कचरे के अंबार लग गए हैं। इसमें बड़ी मात्रा में पॉलीथिन शामिल है। अक्सर इस डंप में पडे़ कचरे में आग लग जाती है। रविवार सुबह भी अचानक कूडे़ के ढेर में भयंकर आग लग गई। इससे डंप के आसपास के मोहल्ले राम नगर, संत नगर, श्याम विहार कालोनी, गणेश विहार के लोग सकते में आ गए। कचरे का काला प्रदूषित धुआं मोबाइल टावरों से भी ऊंचा उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों बाद आग पर काबू पाया। मोहल्लावासियों ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से आग बुझाए जाने के बाद भी बड़ी मात्रा में पडे़ कूडे़ में आग सुलगती रहती है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से यहां बड़ी मात्रा में पडे़ कूडे़ को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें