फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासा के 70 स्कूलिं ने किया एमआर टीकाकरण का बायकाट

विज्ञापन
विज्ञापन
70 स्कूलों ने किया एमआर टीकाकरण का बायकाट
विज्ञापन

रासा के पदाधिकारियों से मिलकर करेंगे समस्या का समाधान: डीइओ
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
सूबे में चल रहे मीजल रूबेला अभियान के खिलाफ लगातार फैल रही अफवाहों के बीच स्वास्थ्य विभाग मुहिल को सफल बनाने में जहां जी जान से जुटा हुआ है, वहीं अबोहर में रासा (रेकोगानइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल ऐसोसिएशन) के अंतर्गत आते 70 स्कूलों ने यह टीका लगवाने से साफ मना कर दिया है। इस बारे में डीईओ कुलवंत सिंह ने कहा कि वह रासा के पदाधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान कराएंगे।
सिविल अस्पताल के एसएमओ करण सागर व पीपी यूनिट इंचार्ज कंवलजीत कौर ने बताया कि अब तक 5657 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक किसी भी स्कूल से बच्चे की तबियत बिगडने जैसी कोई सूचना नहीं आई। शाहर के अधिकतर निजी स्कूल अफवाहों के कारण यह टीकाकरण कराने से मना कर रहे हैं। उन्होंने गत दिवस सरकारी कन्या स्कूल में 972 बच्चियों में से 931 का टीकाकरण करवाने पर प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य स्कूलों के संचालक भीबेखौफ होकर आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रासा के अंतर्गत आते सभी 70 स्कूलों ने अपने स्कूलों में टीकाकरण करवाने से साफ इंकार कर दिया है। रासा के प्रदेश उपप्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने कहा कि स्कूल संचालक तो बच्चों को टीका लगवाने को तैयार है। अभिभावक ही डर की वजह से यह टीका नहीं लगवाना चाहते। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की होने वाली घटना की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर रहा है, जिससे वह अभिभावकों को टीकाकरण करवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। श्याम लाल अरोड़ा ने कहा कि रासा के अंतर्गत आते सभी स्कूल स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में उनका सहयोग करते रहते हैं और अब भी सहयोग करने तैयार है। स्वास्थ्य विभाग लिखित रूप में इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा। इस बारे में जिला उपायुक्त ईशा कालिया ने कहा कि वह शीघ्र ही स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को सुलझाएंगी। कालिया ने कहा कि लोग अफवाहों से बचें और बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए यह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें