फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल के पास फूडी कौडी भी नही है : प्रधान नगर काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौला रोड को नया बनाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

कमेटी ने की जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्थानीय धनौला रोड की खस्ता हालत और उसको नए बनाने की मांग पर धनौला रोड सुधार कमेटी की ओर से लगाया धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं हलका महिलकलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी शिरकत की। कमेटी की ओर से कस्सी वाला मंदिर के सामने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि पहले अकाली-भाजपा सरकार के नेता उद्योगपति राजिंदर गुप्ता करोड़ों रुपयों की ग्रांट आने के दावे करते थे, अब अब कैप्टन सरकार के बरनाला के पूर्व विधायक केेवल ढिल्लों करोड़ों रुपयों की ग्रांट लाने के दावे करते हैं, लेकिन धनौला रोड की खस्ता हालत इन दोनों नेताओं की पोल खोलती है। आप विधायकों ने कहा कि यह लोग सिर्फ वोटों के समय ही आते हैं, लोगों का बेवकूफ बनाकर चंडीगढ़ चले जाते हैं। इस वजह से इन दोनों नेताओं को ही हार का सामना करना पड़ा। नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार मंटी शोरी ने कहा कि सड़क बनाने के संबंध में नगर काउंसिल के पास फूटी कौड़ी भी आई नहीं है। इस दौरान बलदेव सिंह फौजी, अमृतपाल सिंह, बलदेव सिंह, जोगिंदर सिंह भट्ठल, जगरूप सिंह, बलजीत सिंह, हरबंत सिंह और ओम प्रकाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें