डीसी ने लिया सरकारी कार्यालयों के प्रबंधों का जायजा
बरनाला। 2004 बैंच के आईएएस अधिकारी धर्म पाल गुप्ता ने अपना ओहदा संभाल लिया है। उन्होंने जिला प्रबंधकीय परिसर के सरकारी कार्यालयों और जिला के मुख्य सिविल अस्पताल में प्रबंधों का जायजा लिया। अस्पताल के सफाई प्रबंधों और सड़कों की हालत देख परेशान हुए डीसी गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना व सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सभी का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में दौरा करते मरीजों से भी बात की। साथ ही मरीजों को दी जा रही सेहत सेवाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने एसीएस, एसएमओ सहित अन्य अधिकारियों को अस्पताल में डॉक्टरों, मशीनरी, स्टाफ और जरूरी साजो-सामान की कमियों की सूचि तैयार कर उन्हें तुरंत देने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडीसी (डी) परवीन कुमार, एसडीएम बरनाला संदीप कुमार, सहायक कमिश्नर (जन.) मनकंवल सिंह चाहल, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) डॉ. हिमांशु गुप्ता, सहायक कमिश्नर (टरेनी) शायरी मल्होत्रा, सहायक कमिश्नर (टरेनी) पवित्तर सिंह, एसपी शरनजीत सिंह और डीडीपीओ संजीव शर्मा भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन: 21 बीएनएल-51पी-बरनाला के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता सिविल सर्जन कार्याल्य जाते हुए।
फोटो कैप्शन: 21 बीएनएल-52पी-बरनाला सिविल अस्पताल में शुरु किए गए जन औषधी केंद्रों पर मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी हासिल करते हुए डीसी धर्मपाल गुप्ता।
फोटो कैप्शन: 21 बीएनएल-53पी-सिविल अस्पताल के एसीएस, एसएमओ तथा अन्य स्टाफ को दिशा निर्देश देते हुए डीसी धर्मपाल गुप्ता।फोटो कैप्शन: 21 बीएनएल-54पी-जिला प्रबंधकीय कंपलेक्स में स्थित एक कार्याल्य की कार्यप्रणाली का जायजा लेते डीसी धर्मपाल गुप्ता।